Gangubai Kathiawadi cast fees: गंगूबाई के लिए आलिया ने चार्ज की इतनी रकम, अजय देवगन ने भी मोटी फीस

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 25, 2022, 11:25 AM IST

Gangubai Kathiawadi cast fees: संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बनी फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म में आलिया भट्ट लीड रोल और अजय देवगन कैमियो रोल में नजर आए हैं। जानें फिल्म की कास्ट ने कितनी ली फीस।

Gangubai Kathiawadi cast fees: गंगूबाई के लिए आलिया ने चार्ज की इतनी रकम, अजय देवगन ने भी  मोटी फीस

Gangubai Kathiawadi cast fees: संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बनी फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी तमाम कानून बाधाओं को पार कर रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म में आलिया भट्ट ने गंगूबाई का लीड रोल निभाया है और सुपरस्टार अजय देवगन कैमियो रोल में नजर आए हैं। आलिया और अजय देवगन के अलावा फिल्म में हुमा कुरैशी, शांतनु माहेश्वरी, विजय राज जैसे दिग्गज सितारे नजर आए हैं। कहा जा रहा है कि इस फिल्म के लिए आलिया ने मोटी रकम चार्ज की है और इसी के साथ वह हिंदी सिनेमा की सबसे ज्यादा फीस लेने वाली अदाकाराओं की लिस्ट में शामिल हो गई हैं। फीस लेने के मामले में अजय देवगन ने तगड़ी फीस ली है। आइए जानते हैं 'गंगूबाई काठियावाड़ी' के लिए किस एकटर ने कितनी फीस ली है।

आलिया भट्ट (Alia Bhatt)

कमाठीपुरा की क्वीन कही जाने वाली ​​​​गंगूबाई काठियावाड़ी का रोल आलिया भट्ट ने निभाया है और उनका लुक काफी जबरदस्त नजर आया है। हर कोई उनकी प्रशंसा कर रहा है। मीडिया रिपोर्ट का दावा है कि आलिया ने फिल्म में अपने रोल के लिए 20 करोड़ रुपये लिए हैं।

अजय देवगन (Ajay Devgn)

अजय देवगन ने इस फिल्म में कैमियो किया है। वह रहीम लाला के किरदार में नजर आए हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि फिल्म में स्पेशल अपीयरेंस के लिए अजय देवगन ने 11 करोड़ की रकम चार्ज की है।

हुमा कुरैशी 

अजय देवगन के बाद इस फिल्म के लिए सर्वाधिक चार्ज किया है हुमा कुरैशी ने। 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' हुमा कुरैशी भी इस फिल्म में प्रमुख भूमिका में हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, हुमा कुरैशी ने फिल्म के लिए 2 करोड़ रुपये चार्ज किए हैं।

विजय राज

विजय राज ने इस फिल्म में एक ट्रांसजेंडर रजियाबाई की भूमिका निभाई है। रिपोर्ट के अनुसार, उन्होंने फिल्म के लिए 1.50 करोड़ की फीस वसूली है। उनका यह किरदार काफी चुनौतीपूर्ण रहा है। 

शांतनु माहेश्वरी

इस फिल्म से मशहूर डांस शांतनु माहेश्वरी बड़े पर्दे पर डेब्यू कर रहे हैं। उन्होंने फिल्म के लिए 50 लाख चार्ज किए हैं। जबकि सीमा पाहवा ने फिल्म के लिए 20 लाख फीस वसूली है।

End of Article