क्रिकेट

IND vs PAK FINAL T20I Date And Time: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान फाइनल टी20 मैच की तारीख और समय, यहां जानिए

Asian Games Cricket, IND vs PAK T20I Final Date, Time: जापान में चल रहे एशियन गेम्स 2026 में आखिरकार सेमीफाइनल मुकाबले बिना बारिश के पूरे हो गए। पाकिस्तान ने बांग्लादेश को हराया और भारत ने श्रीलंका को शिकस्त दी। इसी के साथ अब एशियन गेम्स क्रिकेट फाइनल भारत और पाकिस्तान के बीच होगा। यहां हम जानेंगे कि भारत-पाकिस्तान फाइनल कब और कहां होगा।

Image

कब है भारत-पाकिस्तान एशियन गेम्स टी20 फाइनल मैच

KEY HIGHLIGHTS
  • एशियन गेम्स 2026- क्रिकेट फाइनल
  • भारत और पाकिस्तान के बीच होगा एशियाड टी20 फाइनल
  • दोनों टीमें गोल्ड मेडल के लिए आमने-सामने होंगी

IND vs PAK Asian Games Final T20I Date, Time: एशियन गेम्स 2026 अब अंतिम मोड़ पर हैं और अंतिम दिनों में ये और रोमांचक होते जा रहे हैं। खासतौर पर भारत के लिए दो खेलों में। क्रिकेट और हॉकी। जहां तक बात करें क्रिकेट की, तो श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) की अगुवाई वाली भारतीय टी20 टीम ने प्रतियोगिता के दूसरे सेमीफाइनल में श्रीलंका को 124 रनों से मात देकर फाइनल में जगह बना ली है। वहीं, इससे पहले पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने पहले सेमीफाइनल मुकाबले में बांग्लादेश क्रिकेट टीम को 6 विकेट से हराते हुए खिताबी मुकाबले के लिए अपनी जगह सुनिश्चित कर ली थी। अब फाइनल में एशियन गेम्स गोल्ड मेडल के लिए भारत और पाकिस्तान का महा-मुकाबला होने जा रहा है जिस पर पूरी दुनिया की नजरें रहने वाली हैं।

पाकिस्तान-बांग्लादेश सेमीफाइनल में क्या हुआः सबसे पहले गुरुवार को जापान के निशिन में पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच पहला सेमीफाइनल खेला गया जिसमें बांग्लादेश ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट खोकर 111 रन बनाए। जवाब में पाकिस्तान की टीम ने 11.3 ओवर में सिर्फ 4 विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल किया और 6 विकेट से मैच जीत लिया।

भारत-श्रीलंका सेमीफाइनल में क्या हुआः उसके बाद दूसरा सेमीफाइनल इसी मैदान पर भारत और श्रीलंका के बीच हुआ। इस मैच में भारत पूरी तरह से हावी रहा। टीम इंडिया पहले बल्लेबाजी करने उतरी और 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 169 रनों का स्कोर बनाया, जिसमें ईशान किशन की नाबाद 80 रन की पारी के साथ-साथ ओपनर वैभव सूर्यवंशी की 38 रनों की पारी शामिल रही। लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंकाई टीम भारतीय गेंदबाजों के प्रहार को झेल ही नहीं सकी। पूरी श्रीलंकाई टीम सिर्फ 9.5 ओवर में कुल 45 रन पर ऑल-आउट हो गई और भारत 124 रन से जीतकर फाइनल में पहुंच गया। भारत के लिए बुमराह, अक्षर और अभिषेक शर्मा ने 2-2 विकेट लिए। जबकि एक विकेट वॉशिंगटन सुंदर ने लिया।

कब खेला जाएगा भारत और पाकिस्तान के बीच गोल्ड मेडल मैच? (IND vs PAK Gold Medal T20I Match Date)

भारत और पाकिस्तान के बीच एशियन गेम्स टी20 प्रतियोगिता का फाइनल मैच 3 अक्टूबर 2026 (शनिवार) को खेला जाएगा।

कहां होगा भारत-पाकिस्तान एशियन गेम्स फाइनल टी20 मैच? (IND vs PAK Asian Games Final Venue)

टीम इंडिया और पाकिस्तान के बीच एशियन गेम्स 2026 का फाइनल टी20 मैच जापान के निशिन (Nisshin) में आयोजित होगा।

कितने बजे शुरू होगा भारत-पाकिस्तान एशियन गेम्स टी20 फाइनल मुकाबला? (IND vs PAK Final Timing)

एशियन गेम्स क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल भारत और पाकिस्तान के बीच 3 अक्टूबर (शनिवार) को भारतीय समय के मुताबिक सुबह 10:00 बजे खेला जाएगा। मैच का टॉस 9:30 बजे हो जाएगा।

एशियन गेम्स में भारत और पाकिस्तान की टी20 टीमें (India And Pakistan T20 Squads In Asian Games 2026)

टीम इंडियाः श्रेयस अय्यर (कप्तान), संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, रवि बिश्नोई, जसप्रीत बुमराह, वाशिंगटन सुंदर, वैभव सूर्यवंशी, विपराज निगम और यश ठाकुर।

पाकिस्तान टी20 टीमः साहिबज़ादा फरहान (कप्तान), अब्दुल समद (उप-कप्तान), अबरार अहमद, अहमद दानियाल, हैदर अली, हसन नवाज, माज़ सदाकत, मोहम्मद सलमान मिर्जा, साद मसूद, सईम अयूब, सूफियान मोकिम, उस्मान खान, आकिफ जावेद, अली रजा और अराफात मिन्हास।

Shivam Awasthi
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article