Jaan Hai Meri Song: दिल जीत लेगा राधे श्याम का गाना 'जान है मेरी', पूजा के प्यार में पागल दिखे प्रभास

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 25, 2022, 02:49 PM IST

Radhe Shyam Song Jaan Hai Meri Teaser: सुपरस्टार प्रभास (Prabhas) और बॉलीवुड इंडस्ट्री की जानी-मानी अभिनेत्री पूजा हेगड़े की आने वाली फिल्म राधे श्याम का गाना 'जान है मेरी' रिलीज हो गया है।

Jaan Hai Meri Song: दिल जीत लेगा राधे श्याम का गाना 'जान है मेरी', पूजा के प्यार में पागल दिखे प्रभास

Radhe Shyam Song Jaan Hai Meri Teaser:  साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार प्रभास (Prabhas) और बॉलीवुड इंडस्ट्री की जानी-मानी अभिनेत्री पूजा हेगड़े की आने वाली फिल्म राधे श्याम का गाना 'जान है मेरी' रिलीज हो गया है। गाने के वीडियो में प्रभास और पूजा का दिलकशन अंदाज नजर आया है। गाने की शुरुआत बारिश के सीन से होती है। दोनों को बारिश के बीच दिखाया गया है। प्रभास के हाथ में छाता है और पूजा भीगती हुई नजर आ रही हैं। दोनों एक दूसरे से टकरा जाते हैं। प्रभास पहली नजर में उन्हें देखते रह जाते हैं। उसके बाद उनकी मुलाकात की कहानी काफी दिलचस्प होती है। 

मेकर्स ने एक दिन पहले इसका टीजर जारी कर बता दिया था कि 25 फरवरी को ये गाना रिलीज होगा। 'जान है मेरी' पूरा गाने को अरमान मलिक ने गाया है जबकि इसे कंपोज किया है अमाल मलिक ने। इस गाने के बोल रश्मि विराग ने लिखे हैं। रिलीज के एक घंटे के भीतर इस गाने को 7 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। 

प्रभास (Prabhas)  और पूजा काफी समय से इस फिल्म को लेकर चर्चा में हैं। 11 मार्च को दुनियाभर के सिनेमाघरों में प्रभास की राधे श्याम रिलीज होने वाली है। प्रभास (Prabhas) और पूजा हेगड़े (Pooja Hegde) की फ‍िल्‍म राधे श्‍याम भी कोरोना की वजह से टल गई थी। बिग बजट फिल्म राधे श्‍याम 14 जनवरी 2022 को रिलीज होनी थी लेकिन इसे कोरोना के चलते टाला गया था। अब राधे श्याम के मेकर्स ने अपनी फिल्म की रिलीज 11 मार्च रखने का फैसला किया है।

बता दें कि फिल्म राधे श्‍याम का बजट 300 करोड़ रुपए है। मेकर्स ने इस फिल्म को लेकर कहा था कि ये प्यार और किस्मत के बीच एक युद्ध की कहानी है। फैंस इस फिल्म को देखने के लिए खासा उत्साहित हैं। यह पीरियड ड्रामा लव स्टोरी है जो 1970 के दशक को देखते हुए बनी है। इसकी शूटिंग यूरोप में हुई है। राधा कृष्ण कुमार के निर्देशन में बनी इस फिल्म में सचिन खेडेकर, मुरली शर्मा, भाग्यश्री, कुणाल रॉय कपूर, साशा छेत्री के साथ सथ्यन और प्रियदर्शी भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं। 

End of Article