ऑटो न्यूज़

टॉप गियर में कारों की बिक्री! Maruti Brezza, Ertiga, Fronx की धूम, Hyundai-Tata का क्या रहा हाल?

September Auto Sales: प्रमुख ऑटो कंपनियों ने बीते महीने सितंबर के लिए अपनी बिक्री के आंकड़े जारी कर दिए हैं। इनमें मारुति, टाटा, महिंद्रा और Hyundai के नाम शामिल हैं।

Image

ऑटो कंपनियों ने जारी किए सितंबर के बिक्री आंकड़े (AI Generated Image)

September Auto Sales: देश की प्रमुख ऑटो कंपनियों ने सितंबर 2026 के अपनी बिक्री के आंकड़े जारी कर दिए हैं। कंपनियों के बिक्री आंकड़ों में अलग-अलग सेगमेंट में मजबूत प्रदर्शन देखने को मिला है। Maruti Suzuki India Limited, Hyundai Motor India Limited और Bajaj Auto Limited समेत कई कंपनियों के सितंबर सेल्स रिजल्ट सामने आए हैं। आइए जल्दी से जान लेते हैं बीते महीने किस कंपनी की कितनी गाड़ियां बिकीं-

Maruti Suzuki की बिक्री 24% बढ़ी

सितंबर 2026 में मारुति सुजुकी ने कुल 2,36,013 यूनिट्स की बिक्री की। कंपनी का कुल सेल्स आंकड़ा 2.38 लाख यूनिट्स के अनुमान के मुकाबले थोड़ा कम रहा। हालांकि, सालाना आधार पर कंपनी की कुल बिक्री में 24% की बढ़ोतरी हुई। कंपनी की घरेलू बिक्री 30% बढ़कर 1,85,252 यूनिट्स रही, जबकि अन्य OEM को 6,542 यूनिट्स की बिक्री हुई। एक्सपोर्ट 5% बढ़कर 44,219 यूनिट्स रहा। सेगमेंट के लिहाज से कंपनी की पैसेंजर कार की बिक्री 24% बढ़कर 91,887 यूनिट्स रही। वहीं, यूटिलिटी व्हीकल की बिक्री में 62% की बड़ी बढ़ोतरी हुई और यह 78,911 यूनिट्स पर पहुंच गई। LCV बिक्री भी 18% बढ़कर 3,414 यूनिट्स रही।

Hyundai की रिकॉर्ड मासिक बिक्री

हुंडई मोटर इंडिया ने सितंबर 2026 में अब तक की सबसे अधिक मासिक कुल बिक्री दर्ज की। कंपनी ने घरेलू बिक्री और एक्सपोर्ट मिलाकर 77,916 यूनिट्स बेचीं, जो पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले 10.8% अधिक है। कंपनी का कुल सेल्स आंकड़ा 73,333 यूनिट्स के अनुमान से भी ज्यादा रहा। सितंबर में हुंडई की घरेलू बिक्री 10.9% बढ़कर 57,166 यूनिट्स रही, जबकि एक्सपोर्ट 10.4% बढ़कर 20,750 यूनिट्स रहा।

Mahindra ने बेची 1 लाख से ज्यादा यूनिट

सितंबर 2026 में Mahindra & Mahindra ने कुल 1,14,874 वाहनों की बिक्री दर्ज की, जो पिछले साल की समान अवधि के 1,00,298 यूनिट्स के मुकाबले 15% की सालाना बढ़ोतरी है। कंपनी की घरेलू SUV बिक्री 14% बढ़कर 64,092 यूनिट्स रही, जबकि कमर्शियल व्हीकल्स की घरेलू बिक्री भी 14% बढ़कर 30,420 यूनिट्स पर पहुंच गई। इसके अलावा, 3-व्हीलर बिक्री 26% बढ़कर 16,343 यूनिट्स रही। कंपनी ने बताया कि उसके Electric Origin SUVs की लॉन्चिंग के बाद से 1 लाख बिलिंग का आंकड़ा भी पार हो गया है। हालांकि, सितंबर में ऑटो बिजनेस का एक्सपोर्ट 7% घटकर 4,019 यूनिट्स रहा।

Tata Motors की घरेलू बिक्री 15.3% बढ़ी

सितंबर 2026 में टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स (TMPV) की घरेलू बिक्री 68,810 यूनिट रही, जबकि पिछले साल इसी महीने कंपनी ने 59,667 यूनिट्स बेची थीं। इस तरह घरेलू बिक्री में सालाना आधार पर करीब 15.3% की बढ़ोतरी दर्ज की गई। कंपनी के पैसेंजर व्हीकल एक्सपोर्ट में भी 13% की वृद्धि हुई और यह 1,400 यूनिट रहा। इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EVs) को शामिल करने पर सितंबर में टाटा मोटर्स की कुल पैसेंजर व्हीकल बिक्री 70,210 यूनिट रही, जो पिछले साल की तुलना में 15.3% अधिक है।

JSW MG Motor की बिक्री में 19% उछाल

JSW MG Motor India ने सितंबर 2026 में डीलर्स को 8,018 यूनिट्स की थोक बिक्री की, जो पिछले साल की समान अवधि से 19% अधिक है। कंपनी के मुताबिक हाल में लॉन्च हुए MG Hector Tomahawk EV और PHEV समेत उसके प्रोडक्ट पोर्टफोलियो को ग्राहकों की अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है। कंपनी ने Hector Tomahawk EV की डीलरशिप डिस्पैच भी शुरू कर दी है और ग्राहकों को डिलीवरी दी जा रही है।

Bajaj Auto की बिक्री 5% बढ़ी

बजाज ऑटो ने सितंबर में कुल 5.38 लाख यूनिट्स की बिक्री दर्ज की, जो सालाना आधार पर 5% अधिक है। हालांकि, कंपनी की 2-व्हीलर बिक्री 4.51 लाख यूनिट्स रही, जो 4.8 लाख यूनिट्स के अनुमान से कम है। कंपनी के 2-व्हीलर एक्सपोर्ट में 34% की बढ़ोतरी हुई और यह 2.11 लाख यूनिट्स रहा। वहीं, घरेलू 2-व्हीलर बिक्री 9% घटकर 2.94 लाख यूनिट्स रही। 3-व्हीलर बिक्री 9% बढ़कर 86,949 यूनिट्स और 3-व्हीलर एक्सपोर्ट 17% बढ़कर 32,264 यूनिट्स रहा।

रॉयल एनफील्ड की बिक्री 8% बढ़ी

रॉयल एनफील्ड की कुल बिक्री सितंबर 2026 में 8% बढ़कर 1,33,958 मोटरसाइकिल हो गई, जबकि सितंबर 2025 में कंपनी ने 1,24,328 मोटरसाइकिल बेची थीं। घरेलू बाजार में बिक्री 7% बढ़कर 1,21,326 इकाई रही। वहीं, कंपनी का निर्यात भी 17% बढ़कर 12,632 मोटरसाइकिल हो गया, जो पिछले साल इसी महीने 10,755 इकाई था।

Shivani Kotnala
शिवानी कोटनालाauthor

शिवानी कोटनाला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। पत्रकारिता के करियर में 3 साल से ज्यादा के अनुभव के साथ शिवानी ने बिजनेस और टेक से जुड़ी खबरों पर काम किया है। यूटीलिटी, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग से जुड़ी खबरों पर वह लगातार लिख रही हैं। शिवानी ने डिजिटल के साथ-साथ न्यूज एजेंसी में भी काम किया है।

और पढ़ें
End of Article