पार्टनर बनकर लंदन में रह रहे हैं K.L. Rahul- Athiya Shetty? जानिए पिता Suniel Shetty ने क्या दिया जवाब

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 14, 2021, 05:47 PM IST

KL Rahul Athiya Shetty relationship: के.एल राहुल और आथिया शेट्टी इन दिनों इंग्लैंड में साथ हैं। रिपोर्ट्स में दावा किया है कि क्रिकेटर ने आथिया को अपना पार्टनर बताया है। जानिए इस पर क्या बोलें सुनील शेट्टी...

पार्टनर बनकर लंदन में रह रहे हैं K.L. Rahul- Athiya Shetty? जानिए पिता Suniel Shetty ने क्या दिया जवाब

मुंबई. भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी के.एल. राहुल और एक्ट्रेस आथिया शेट्टी अपनी करीबी के कारण सुर्खियों में हैं। आथिया शेट्टी इन दिनों के.एल.राहुल के साथ इंग्लैंड में हैं। अब दोनों के अफेयर पर आथिया के पिता सुनील शेट्टी ने जवाब दिया है। 

सुनील शेट्टी से एक इंटरव्यू के दौरान बेटी आथिया और के.एल.राहुल के अफेयर पर सवाल पूछा गया। टाइम्स ऑफ इंडिया से बातचीत में सुनील ने कहा, 'ये  रिपोर्ट्स हैं, मेरे पास इन बातों पर फिलहाल कुछ बोलने के लिए नहीं है।' गौरतलब है कि के.एल. राहुल ने आथिया शेट्टी को अपना पार्टनर बताया है। उन्होंने बीसीसीआई को वर्ल्ड चैंपियनशिप में जाने से पहले इसकी सूचना दे दी है।

Athiya Shetty wishes rumoured beau KL Rahul on birthday: 'Grateful for you'  | Entertainment News,The Indian Express

के.एल.राहुल के साथ किया ट्रैवल
हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले महीने ये कपल वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में साथ निकले थे। इस दौरान एयरपोर्ट में हर खिलाड़ी को अपने पार्टनर का नाम बताना था, जिनके साथ वह ट्रैवल कर रहे हैं। के.एल.राहुल ने अपने पार्टनर के तौर पर आथिया शेट्टी का नाम बताया। रिपोर्ट्स के मुताबिक आथिया शेट्टी टीम इंडिया के साथ साउथैंपटन में बायो बबल में रह रही थीं।

Athiya Shetty is 'grateful' to KL Rahul on his birthday; See pics inside -  Kultejas News

सोशल मीडिया पर हैं एक्टिव 
के.एल राहुल और आथिया शेट्टी सोशल मीडिया पर बेहद एक्टिव हैं। दोनों एक दूसरे के साथ कई फोटोज भी शेयर करते हैं। के.एल.राहुल और आथिया शेट्टी एक दूसरे को बर्थडे विश भी करते हैं। 

27 जून 2021 को आथिया शेट्टी ने एक फोटो शेयर की थी। फोटो में सड़क पर एक होर्डिंग लगी हुई थी। इस होर्डिंग में के.एल.राहुल और आथिया शेट्टी के एड  की फोटो लगी हुई है। आथिया ने इसके साथ हार्ट इमोजी का भी इस्तेमाल किया है।

End of Article