अर्पिता खान की ईद पार्टी में एक साथ पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-कियारा आडवाणी, पोज देने से किया इंकार

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 4, 2022, 01:39 AM IST

Kiara Advani and Sidharth Malhotra together: कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा के ब्रेकअप की खबरें चर्चा में बनी हुई है। इन खबरों के बीच पहली बार कियारा और सिद्धार्थ पहली बार साथ नजर आए।

अर्पिता खान की ईद पार्टी में एक साथ पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-कियारा आडवाणी, पोज देने से किया इंकार

मुंबई. कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा का ब्रेकअप इन दिनों काफी सुर्खियों में हैं। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि ये कपल अब अलग हो गया है। ब्रेकअप की खबरों के बीच पहली बार सिद्धार्थ और कियारा को एक साथ स्पॉट किया गया। दोनों सलमान खान की बहन अर्पिता खान की ईद पार्टी में एक साथ नजर आए। 

कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा सलमान खान की बहन अर्पिता खान शर्मा की ईद पार्टी अटेंड करने के लिए उनके फ्लैट में पहुंचे थे। कियारा ने फोटोग्राफर्स के सामने पोज दे रहीं थीं। सिद्धार्थ मल्होत्रा की तभी एंट्री हुई। कियारा आडवाणी ने सिद्धार्थ को हाय कहा, जिसका उन्होंने जवाब दिया। वहां मौजूद फोटोग्राफर्स ने दोनों को साथ पोज देने के लिए कहा तो उन्होंने साफ इंकार कर दिया था। हालांकि, दोनों पार्टी में साथ अंदर गए। आपको बता दें कि आखिरी बार दोनों फिल्म शेरशाह में साथ नजर आए थे। 

Kiara Advani

अच्छे दोस्त हैं सिद्धार्थ-कियारा
बॉलीवुड लाइफ की रिपोर्ट के मुताबिक सिद्धार्थ और कियारा का भले ही ब्रेकअप हो गया है लेकिन, दोनों के बीच कोई कड़वाहट नहीं है। दोनों आज भी अच्छे दोस्त हैं। यही नहीं, दोनों एक दूसरे के काम की काफी इज्जत करते हैं। इसके अलावा भविष्य में भी दोनों किसी फिल्म में साथ काम कर सकते हैं। गौरतलब है कि फिल्म भूल भुलैया के ट्रेलर लॉन्च इवेंट के दौरान उनसे ब्रेकअप के बारे में पूछा तो उन्होंने कहा, 'जीवन में, मैं जिस भी व्यक्ति से मिली, उसने मेरे जीवन में कुछ ना कुछ जोड़ा ही है, तो मैं किसी को भुलाना नहीं चाहूंगी।' 

Amid break-up rumours, Sidharth Malhotra and Kiara Advani share cryptic  posts on Instagram | Hindi Movie News - Times of India

इन फिल्मों में आएंगे नजर 
वर्कफ्रंट की बात करें तो कियारा आडवाणी अब फिल्म भूल भुलैया 2 में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में कियारा आडवाणी कार्तिक आर्यन के अपोजिट काम करेंगी। इसके अलावा कियारा वरुण धवन के साथ जुग-जुग जीयो में नजर आएंगी। 

सिद्धार्थ मल्होत्रा शेरशाह के बाद मिशन मजनू में नजर आएंगे। इसक अलावा वह थैंक गॉड फिल्म में भी काम करेंगे। वहीं, योद्धा फिल्म में भी सिद्धार्थ नजर आएंगे। एक्टर रोहित शेट्टी की वेब सीरीज के जरिए ओटीटी प्लेटफॉर्म में डेब्यू करेंगे।  

End of Article