सिद्धार्थ मल्होत्रा से ब्रेकअप के बीच पूछा- क्या किसी बुरी यादों को भूलना चाहेंगी? कियारा आडवाणी ने दिया ये जवाब

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 26, 2022, 05:42 PM IST

Kiara Advani on breakup News: कियारा आडवाणी इस इवेंट में अपने को-स्टार कार्तिक आर्यन के साथ आई थीं। इसी दौरान ब्रेकअप की खबरों के बीच उनके एक सवाल किया गया....

सिद्धार्थ मल्होत्रा से ब्रेकअप के बीच पूछा- क्या किसी बुरी यादों को भूलना चाहेंगी? कियारा आडवाणी ने दिया ये जवाब

Kiara Advani Breakup: कियारा आडवाणी इन दिनों अपने बॉयफ्रेंड सिद्धार्थ मल्होत्रा से ब्रेकअप को लेकर चर्चा में हैं। रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि सिद्धार्थ और कियारा का ब्रेकअप हो चुका है। ऐसे में कियारा आडवाणी जब अपनी आने वाली फिल्म भूल भुलैया 2 के ट्रेलर लॉन्च के लिए पहुंचीं, तो उनसे सवाल पूछा गया कि क्या वह किसी व्यक्ति से जुड़ी कोई बुरी यादें भूलना चाहेंगी? इस पर कियारा आडवाणी ने जो जवाब दिया वो काफी सराहना योग्य रहा। 

दरअसल कियारा आडवाणी इस इवेंट में अपने को-स्टार कार्तिक आर्यन के साथ आई थीं। इसी दौरान ब्रेकअप की खबरों के बीच उनके इस तरफ का सवाल किया है। जिस पर कियारा आडवाणी ने कहा, 'जीवन में, मैं जिस भी व्यक्ति से मिली, उसने मेरे जीवन में कुछ ना कुछ जोड़ा ही है, तो मैं किसी को भुलाना नहीं चाहूंगी।' इसी इवेंट के दौरान कियारा को उनके प्रशंसकों नया टैग दिया, जो कि 'ड्रीम गर्ल'का था। ये टैग हेमा मालिनी के लिए यूज किया जाता है। 

कियारा आडवाणी ने फैन्स से मिले इस टैग पर कहा, 'मैं खुद को धन्य महसूस करती हूं। मैं हेमाजी को देखकर बड़ी हुई हूं और मैं उनसे प्यार करती हूं। वह ग्रेस की प्रतिमूर्ति हैं। मेरे प्रशंसकों ने मुझे उनके नाम से बुलाना शुरू कर दिया है, मैं बहुत उत्साहित हूं। हालांकि मेरे लिए हेमा मालिनी ही हमेशा उनकी ड्रीम गर्ल रहेंगी।'


कियारा अब जल्द ही कार्तिक आर्यन के साथ आगामी हॉरर कॉमेडी फिल्म भूल भुलैया-2 में नजर आएंगी। जो कि थिएटर में रिलीज होगी। इससे पहले कार्तिक की आखिरी फिल्म एक ओटीटी रिलीज थी, अब नई फिल्म के थिएटर में रिलीज होने से अभिनेता काफी खुश हैं। इसी दौरान कार्तिक आर्यन ने कहा, 'बेशक मैं उत्साहित हूं क्योंकि सिनेमा हॉल का वो जो एक अनुभव होता है उसका मजा ही कुछ और है।'

End of Article