Karwa Chauth Party: शिल्पा से रवीना तक, अनिल कपूर की पत्नी सुनीता की करवा चौथ पार्टी में पहुंचे ये सितारे

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Oct 17, 2019, 07:21 PM IST

अनिल कपूर की पत्नी सुनीता कपूर की करवा चौथ पार्टी शुरू हो गई है। इस दौरान शिल्पा शेट्टी, रवीना टंडन जैसे सितारे पहुंच चुके हैं।

Karwa Chauth Party: शिल्पा से रवीना तक, अनिल कपूर की पत्नी सुनीता की करवा चौथ पार्टी में पहुंचे ये सितारे
Photo Credit: Instagram

गुरुवार यानि 17 अक्टूबर को देशभर में करवा चौथ मनाया जा रहा है। ये एक ऐसा मौका है, जब पत्नी अपने पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखती है और रात को चांद देखकर व्रत तोड़ती है। आम लोगों की तरह बॉलीवुड में भी करवा चौथ को धूमधाम से मनाया जाता है। आज अनिल कपूर की पत्नी सुनीता कपूर ने करवा चौथ की पार्टी रखी है। जिसमें बी-टाउन की कई एक्ट्रेसेज पहुंचीं।

पार्टी से सेलेब्स की कुछ फोटोज वायरल हो रही है। इस दौरान पूजा की थाल लिए शिल्पा शेट्टी, रवीना टंडन, नीलम कोठारी, पद्मिनी कोल्हापुरी, संजय कपूर की पत्नी महीप कपूर, अनन्या पांडे की मम्मी भावना पांडे, वरुण धवन की मम्मी लाली धवन जैसे सितारे नजर आ रहे हैं। शिल्पा शेट्टी यहां एक खूबसूरत लाल साड़ी में नजर आईं। इस दौरान उनका ये ट्रेडिशनल लुक देखने लायक था।

करवा चौथ के लिए रवीना टंडन एक लाल फ्लौरलैंथ अनारकली सूट में नजर आईं। इसके साथ उन्होंने मैचिंग दुपट्टा कैरी किया था। उन्होंने सेंटर पार्टिंग के साथ अपने बालों को लो बन में बांधा। इस दौरान वे सिंदूर लगाए हुए दिख रही हैं। 

इनके अलावा शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत की भी करवा चौथ की फोटो वायरल हो रही है। यहां वे एक पिंक प्रिंटेड साड़ी में सजी हुई दिख रही हैं।

आपको बता दें कि इनके अलावा इस साल दीपिका पादुकोण, प्रियंका चोपड़ा, पूजा बत्रा जैसी डीवाज अपने पहला करवा चौथ मना रही हैं। हालांकि अब तक उनकी कोई फोटो सामने नहीं आई है।

End of Article