जन्माष्टमी से पहले वृंदावन पहुंचीं शिल्पा शेट्टी, कृष्ण भक्ति में डूबी आईं नजर

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 30, 2022, 06:10 PM IST

Shilpa Shetty in Banke Bihari Temple : शिल्पा शेट्टी बांकेबिहारी के दर्शन करने के लिए वृंदावन पहुंचीं। एक्ट्रेस इस दौरान भक्ति भाव में डूबी नजर आईं...

जन्माष्टमी से पहले वृंदावन पहुंचीं शिल्पा शेट्टी, कृष्ण भक्ति में डूबी आईं नजर
Photo Credit: Instagram

Shilpa Shetty in Banke Bihari Temple : शिल्पा शेट्टी आए दिन सुर्खियों में छाई रहती हैं। एक्ट्रेस अपने स्टनिंग और ग्लैमरस लुक्स से फैंस को इंप्रेस करती हैं। इसके साथ ही एक्ट्रेस अपनी फिटनेस से फैंस को इंस्पायर करती हैं। एक्ट्रेस हाल ही में श्रीकृष्ण के नगरी वृंदावन पहुंचीं। शिल्पा ने यहां  बांकेबिहारी मंदिर में पूर्जा -अर्चना करते हुए श्रीकृष्ण के मनमोहक रूप में दर्शन किए। एक्ट्रेस ने बांकेबिहारी मंदिर का वीडियो भी सोशल मीडिया पर शेयर किया है। वीडियो में शिल्पा बांकेबिहारी के दर्शन से बहुद खुश नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस कृष्ण भक्ति में डूबी नजर आ रही हैं।

शिल्पा ने शेयर किया बांकेबिहारी मंदिर का वीडियो

वीडियो में शिल्पा श्रीकृष्ण के दर्शन करते नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस बार-बार राधे राधे बोलते दिख रही हैं। शिल्पा को मंदिर के पंडित ने पटुका और प्रसाद भेंट कर स्वागत और सम्मान दिया। एक्ट्रेस मंदिर में करीब 15 से 20 मिनट के लिए रुकी थी। मंदिर में एक्ट्रेस की एक झलक पाने के लिए भीड़ बेकाबू हो गई। एक्ट्रेस का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पीले रंग के आउटफिट में शिल्पा बेहद खूबसूरत लग रही हैं।

एक्ट्रेस इस दौरान पत्रकारों से रूबरू हुईं। एक्ट्रेस ने कहा, 'आज ठाकुर जी की कृपा से उनके दर्शन हो गए, ये मेरा सौभाग्य है। शिल्पा मंदिर में पूजा अर्चना करके बेहद खुश नजर आईं और उन्होंने राधे राधे कहकर लोगों का अभिवादन किया।

शिल्पा आखिरी बार फिल्म 'निकम्मा' में नजर आई थीं। एक्ट्रेस की ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखाई पाई। एक्ट्रेस जल्द रोहित शेट्टी की वेब सीरीज इंडियन पुलिस फोर्स में नजर आएंगे। इस सीरीज में सिद्धार्थ मल्होत्रा, शिल्पा शेट्टी के अलावा और भी कलाकार जुड़ेंगे। एक्ट्रेस को कॉप के रोल में देखने के लिए फैंस काफी एक्साइटेड हैं। एक्ट्रेस कई रियलिटी शो को भी जज कर चुकी हैं। सोशल मीडिया पर शिल्पा की जबरदस्त फैन फॉलोइंग है।

End of Article