Sushant Singh Rajput death: CBI जांच की मांग को सपोर्ट न मिलने से निराश शेखर सुमन, कुछ यूं जाहिर की दिल की बात

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 8, 2020, 05:18 PM IST

Shekhar Suman on Sushant Singh Rajput death: बॉलीवुड एक्टर शेखर सुमन ने एक बार फ‍िर सुशांत सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में सीबीआई जांच की मांग की।

Sushant Singh Rajput death: CBI जांच की मांग को सपोर्ट न मिलने से निराश शेखर सुमन, कुछ यूं जाहिर की दिल की बात

बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने 14 जून को मुंबई में आत्महत्या कर ली थी। बताया जा रहा है कि सुशांत डिप्रेशन से जूझ रहे थे। हालांकि, उनकी मौत के बाद से मुंबई पुलिस जांच में जुटी है। पुलिस पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आखिर किन परिस्थितियों के कारण सुशांत ने अपनी जान दे दी। दूसरी तरफ, फैंस और कई एक्टर लगातार सुशांत की मौत के मामले में सीबीआई जांच की मांग कर रहे हैं। एक्टर शेखर सुमन ने एक बार फिर सुशांत मामले में सीबीआई जांच की मांग की है। वह 'जस्टिस फॉर सुशांत' नाम का कैंपेन भी चला रहे हैं। उनका कहना है कि न तो परिवार और न ही सरकार का सपोर्ट मिल रहा है।

शेखर सुमन ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर लिखा कि मुझे ऐसी कोई वजह नजर नहीं आती कि भारत सरकार सुशांत के लिए लाखों दिलों से खून बहाने का जवाब न दे। हम सिर्फ निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं। क्या हम ज्यादा मांग रहे हैं? उन्होंने अगले ट्वीट में लिखा कि यह बहुत ही निराशाजनक है। परिवार का सपोर्ट नहीं, राजनीति का भी सपोर्ट नहीं। हमारे आसपास चीजें अनुकूल नहीं है, लेकिन उसके बावजूद हमने तीन सप्ताह बाद भी सुशांत को जीवित रखा है और ऐसा करते रहेंगे। शायद यह अब तक का सबसे बड़ा आंदोलन बनेगा। 

गौरतलब है कि शेखर सुमन ने पिछले हफ्ते पटना में प्रेसवार्ता कर सुशांत स‍िंह राजपूत की आत्‍महत्‍या पर सवाल उठाते हुए सीबीआई जांच की मांग की थी। इस प्रेसवार्ता में उनके साथ राजद के नेता तेजस्‍वी यादव भी मौजूद थे। शेखर सुमन की प्रेसवार्ता को लेकर सुशांत के परिवार ने नाराजगी जताई थी। परिवार ने शेखर सुमन और तेजस्‍वी यादव पर राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कहा था कि सुशांत के बारे में प्रेसवार्ता करने से पहले परिवार से अनुमति ली जानी चाहिए थी। परिवार का कहना था कि वह सुशांत की मौत की निस्‍पक्ष जांच चाहते हैं लेकिन किसी तरह का राजनीतिक मुद्दा नहीं बनाना चाहते हैं। 
 

End of Article