आगे बढ़ी 'रॉकी ​​और रानी की प्रेम कहानी' की रिलीज डेट, आलिया भट्ट हैं इसके पीछे की वजह?

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 16, 2022, 08:17 PM IST

Rocky Aur Rani Ki Prem Kahani release date: 'रॉकी ​​और रानी की प्रेम कहानी' वेलेंटाइन डे 2023 वीकेंड के दौरान बड़े पर्दे पर हिट होने वाली थी। रिपोर्ट के अनुसार, अब इस फिल्म की रिलीज में देरी हो रही है...

आगे बढ़ी 'रॉकी ​​और रानी की प्रेम कहानी' की रिलीज डेट, आलिया भट्ट हैं इसके पीछे की वजह?

Rocky Aur Rani Ki Prem Kahani: 'रॉकी ​​और रानी की प्रेम कहानी' लंबे टाइम से सुर्खियों में हैं। धर्मेंद्र, जया बच्चन, शबाना आजमी, रणवीर सिंह और आलिया भट्ट स्टारर इस फिल्म को करण जौहर द्वारा बनाया गया है। 'रॉकी ​​और रानी की प्रेम कहानी' वेलेंटाइन डे 2023 वीकेंड के दौरान बड़े पर्दे पर हिट होने वाली थी। अब पिंकविला की रिपोर्ट के अनुसार, परिवार-आधारित रोमांटिक कॉमेडी फिल्म में देरी हुई है। ये फिल्म अब 2023 में देरी से रिलीज होगी। रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि आलिया भट्ट की प्रेग्नेंसी को ध्यान में रखते हुए, करण ने फिल्म के मुख्य सीक्वेंस के शूटिंग शेड्यूल में देरी की गई है।

रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि शुरुआती योजना अगस्त में शूट करने की थी। आलिया भट्ट की डिलीवरी के बाद शूटिंग फिस से शुरू होगी। इसी दौरान आलिया फिर से सेट पर वापस आएंगी और फिल्म निर्माता संग बचे हुए बाकी सीन्स की शूटिंग करेंगी।

Rocky Aur Rani Ki Prem Kahani Cast: All You Need To Know

कथित तौर पर, करण जौहर साल 2023 की पहली तिमाही में आलिया के साथ 10 से 15 दिन के इस शेड्यूल को शुरू करने की योजना बना रहे हैं। नई रिलीज की तारीख जल्द ही घोषित की जाएगी, क्योंकि निर्माताओं ने अभी तक योजनाओं को फाइनल नहीं किया है।

इसके अलावा, रणवीर सिंह के पास पाइपलाइन में 'सर्कस', 'तख्त' और 'अन्नियिन' की हिंदी रीमेक जैसी फिल्में हैं। वहीं दूसरी ओर आलिया भट्ट के पास 'ब्रह्मास्त्र' और 'तख्त' हैं।

End of Article