शिल्पा शेट्टी ने वैनिटी को बनाया 1BHK अपार्टमेंट, मीटिंग रूम-किचन से लेकर योगा स्पेस तक शामिल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 16, 2022, 05:37 PM IST

Shilpa Shetty Vanity van Video: शिल्पा शेट्टी की इस वैनिटी को देख आपको भी लगेगा कि एक्ट्रेस ने चलता फिरता घर ही बना लिया है। शिल्पा की वैनिटी वैन में सब कुछ मौजूद है जो एक इंसान की लाइफस्टाइल को सबसे ज्यादा आरामदायक बनाता है...

शिल्पा शेट्टी ने वैनिटी को बनाया 1BHK अपार्टमेंट, मीटिंग रूम-किचन से लेकर योगा स्पेस तक शामिल

Shilpa Shetty Vanity Van: बॉलीवुड अदाकारा शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) अपनी लग्जरियस लाइफस्टाइल के लिए जानी जाती हैं। चाहे उनका स्टाइल हो, घर हो या कार कलेक्शन... सभी के लिए शिल्पा शेट्टी सुर्खियां बटोरती हैं। अब शिल्पा शेट्टी अपनी वैनिटी वैन को लेकर चर्चाओं में हैं। शिल्पी की नई वैनिटी वैन के अंदर की झलक किसी आलीशान 1BHK फ्लैट से कम नहीं है। शिल्पा शेट्टी की नई वैनिटी वैन का इनसाइड वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जो कि वाकई बेहद शानदार है।

शिल्पा शेट्टी की इस वैनिटी को देख आपको भी लगेगा कि एक्ट्रेस ने चलता फिरता घर ही बना लिया है। इस वैनिटी में मीटिंग रूम, 2-2 वॉशरूम, प्राइवेट चैंबर, लग्जरियस किचन, शानदार काउच, आउटफिट के लिए शेल्फ और योगा स्पेस भी अवेलेबल है। शिल्पा की वैनिटी वैन में सब कुछ मौजूद है जो एक इंसान की लाइफस्टाइल को सबसे ज्यादा आरामदायक बनाता है।

ये वैनिटी किसी आलीशान घर से कम नहीं है, जिसमें एक छोटा परिवार खुशी-खुशी रह सकता है। अब शिल्पा फिटनेस की कितनी दीवानी हैं ये तो सब जानते ही हैं। इसी बात को ध्यान रखते हुए ओपन टैरेस की तरह वैनिटी की छत खासतौर से शिल्पा की डिमांड पर तैयार कराई गई है। शिल्पा योगा या वर्क आउट के लिए सेट पर इसी वैनिटी की छत का इस्तेमाल करेंगी।

वर्कफ्रंट की बात करें तो शिल्पा अपने करियर की दूसरी पारी का आगाज कर चुकी हैं। कुछ वक्त पहले ही उनकी हंगामा 2 रिलीज हुई है। जल्द ही वो सुखी नाम की फिल्म में नजर आने वाली है। इसके अलावा शिल्पा रियलिटी शो को भी जज करती दिखती हैं।

End of Article