रोडीज फेम रफ्तार और कोमल वोहरा ले रहे तलाक, शादी के 6 साल बाद किया अलग होने का फैसला

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 23, 2022, 10:07 PM IST

Raftaar and Komal Vohra taking divorce: अब रैपर रफ्तार और कोमल ने कथित तौर पर तलाक के लिए अर्जी दे दी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, वे पिछले काफी समय से अलग रह रहे हैं...

रोडीज फेम रफ्तार और कोमल वोहरा ले रहे तलाक, शादी के 6 साल बाद किया अलग होने का फैसला

Raftaar Taking divorce: बॉलीवुड रैपर रफ्तार से जुड़ी चौंकाने वाली खबर सामने आई है। रफ्तार और उनकी पत्नी कोमल वोहरा ने अब अलग होने का फैसला किया है। बॉलीवुड कपल ने 6 साल पहले शादी की थी और अब रैपर रफ्तार और कोमल ने कथित तौर पर तलाक के लिए अर्जी दे दी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, वे पिछले काफी समय से अलग रह रहे हैं और तलाक इस साल अक्टूबर में हो जाएगा। उन्होंने 2020 में तलाक के लिए अर्जी दी थी लेकिन महामारी के कारण इसमें देरी हो गई।

कोमल वोहरा लोकप्रिय टेलीविजन अभिनेताओं, करण और कुणाल वोहरा की बहन हैं। कोमल जहां इंटीरियर डिजाइनर हैं। वहीं करण और कुणाल ने जिंदगी की महक और ब्रह्मराक्षस जैसे शो किए हैं। 

कोमल और रफ्तार (उर्फ दिलिन नायर) 2011 में एक दोस्त के यहां मिले थे। इसी के तुरंत बाद दोनों को एक-दूसरे से प्यार हो गया था। कपल ने सगाई कर ली और 2016 में शादी कर ली। इसके बाद, रफ़्तार ने अपने विवाह समारोह से तस्वीरें पोस्ट की थीं और लिखा था, 'अपनी सॉलमेट से शादी की'।फिलहाल रफ्तार और कोमल ने एक-दूसरे को सोशल मीडिया पर अनफॉलो कर दिया है और अपनी तस्वीरें भी डिलीट कर दी हैं। 

PHOTOS: Rapper Raftaar got HITCHED With long-term girlfriend Komal Vohra!

रफ्तार की बात करें तो 2019 में उन्होंने रियलिटी शो हसल, डांस इंडिया डांस और रोडीज को जज करना शुरू किया था। रोडीज के तीन सीजन में उन्हें एक गैंग लीडर के रूप में देखा गया था। हालांकि, रोडीज रिवॉल्यूशन का हिस्सा होने के दौरान उन्होंने अपने कमिटमेंट्स के कारण बीच में ही शो छोड़ दिया था। बाद में वरुण सूद ने रफ्तार को रिप्लेस किया था। 2015 में, उन्होंने डांस रियलिटी शो झलक दिखला जा 8 में भाग लिया था।

रैपर ने बुलेट राजा", "फगली", "अंधाधुन" और कई अन्य फिल्मों में अपना संगीतमय स्पर्श दिया है। उन्होंने टीवी एक्ट्रेस सुरभि ज्योति के साथ एक म्यूजिक वीडियो भी किया- 'घाना कसौटी', जो काफी हिट भी रहा।

End of Article