क्रिकेट

फखर के शतक और मिन्हास की मैच फिनिशिंग पारी के दम पर पाकिस्तान ने श्रीलंका को हराकर रचा इतिहास

PAK vs SL Highlights: पाकिस्तान ने श्रीलंका को हराकर ट्राई सीरीज फाइनल जीत लिया। पाकिस्तान के सामने 326 रन का विशाल लक्ष्य था जिसे उसने 9 गेंद शेष रहते 7 विकेट खोकर हासिल कर लिया।

Image

पाकिस्तान बनाम श्रीलंका (साभार-x)

PAK vs SL Highlights: फखर जमां के शानदार शतक और अराफात मिन्हास के मैच फिनिशिंग इनिंग के दम पर पाकिस्तान ने श्रीलंको को हराकर ट्राई सीरीज का फाइनल जीत लिया। पाकिस्तान के सामने 326 रन का विशाल लक्ष्य था, जिसे उसने 9 गेंद शेष रहते 7 विकेट खोकर हासिल कर लिया। वनडे फाइनल की बात करें तो यह पाकिस्तान की सबसे बड़ी जीत है और उसने 2002 में भारत-इंग्लैंड नेटवेस्ट सीरीज फाइनल की बराबरी कर ली। इस जीत के हीरो रहे फखर जमां जिन्होंने अपने वनडे करियर का 12वां शतक जड़ा। उन्होंने 99 गेंद में 11 चौके और 6 छक्के की मदद से 127 रन की मैच जिताऊ पारी खेली जो कामिंदू मेंडिस के पहले शतकीय पारी पर भारी पड़ी। इनके अलावा विकेटकीपर बल्लेबाज साद बेग ने 75 गेंद में 74 रन की पारी खेली।

हसन और अराफात की मैच जिताऊ साझेदारी

फखर जमां जब आउट हुए तब पाकिस्तान जीत से 106 रन दूर था। ऐसा लगा कि श्रीलंका यहां से वापसी करने में कामयाब हो जाएगी, लेकिन अराफात मिन्हास और हसन नवाज ने छठे विकेट के लिए 94(65) रन की तेज साझेदारी कर पाकिस्तान को ऐतिहासिक जीत दिला दी। अराफात मिन्हास ने 31 गेंद में 61 रन की पारी खेली जबकि हसन नवाज 37 रन बनाकर नाबाद रहे। श्रीलंका की ओर से पिछले मैच में फाइफर लेने वाले मदुशंका ने सर्वाधिक 3 जबकि असिथा फर्नांडो ने 2 विकेट झटके।

इससे पहले श्रीलंका ने टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट के नुकसान पर 325 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। पाकिस्तान की ओर से कामिंदू मेंडिस ने अपने वनडे करियर का पहला शतक जड़ा। उन्होंने 128 गेंद में 12 चौके और 2 छक्के की मदद से 131 रन की पारी खेली। मेंडिस के अलावा पवन रत्नायके ने 77 और सलामी बल्लेबाज अविष्का फर्नांडो ने 38 रन की पारी खेली। पाकिस्तान की ओर से शाहीन शाह, नसीम शाह और हारिस रऊफ ने 2-2 विकेट चटकाए।

Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article