Ranbir- Alia Wedding: क्या बदल गई आलिया-रणबीर की शादी की डेट और वेन्यू, राहुल भट्‌ट ने बताई वजह

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 12, 2022, 06:43 AM IST

Ranbir Kapoor- Alia Bhatt Wedding: कई साल तक एक दूसरे को डेट करने के बाद बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर और अदाकारा आलिया भट्ट शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। खबर है कि दोनों 14 अप्रैल को आरके हाउस में शादी करेंगे। हालांकि इस बीच वेन्यू और डेट बदले जाने की बात भी सामने आई है।

Ranbir- Alia Wedding: क्या बदल गई आलिया-रणबीर की शादी की डेट और वेन्यू, राहुल भट्‌ट ने बताई वजह

Ranbir Kapoor- Alia Bhatt Wedding: कई साल तक एक दूसरे को डेट करने के बाद बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर और अदाकारा आलिया भट्ट शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। खबर है कि दोनों 14 अप्रैल को आरके हाउस में शादी करेंगे। आरके हाउस हो, आरके स्टूडियो हो या फिर कृष्णा राज का घर सभी जगह शादी की तैयारियों को साफ देखा जा सकता है।हालांकि इस बीच वेन्यू और डेट बदले जाने की बात भी सामने आई है। 

बता दें कि रणबीर कपूर के पिता और दिवंगत अभिनेता ऋषि कपूर की ख्वाहिश थी कि वो उनके बेटे की शादी आरके हाउस में हो। ऋषि कपूर बेटे रणबीर कपूर की शादी यहीं कराना चाहते थे। जब से रणबीर और आलिया की शादी की खबर आई है तब से इस बंगले को सजाया जा रहा है। सामने आई तस्वीरों और वीडियो में बंगला ऊपर से नीचे तक लड़ियों से ढका हुआ नजर आ रहा है। वहीं एक फ्लोर पर खास तरह की लाइटनिंग की गई है।

वेन्यू बदलने पर क्या बोले राहुल भट्ट

आलिया के भाई राहुल भट्‌ट ने दैनिक भास्कर को बताया कि इस शादी की डेट और वेडिंग वेन्यू में बदलाव किया गया है। उन्होंने कहा कि वेन्यू न तो पाली हिल में 'वास्तु अपार्टमेंट' है और न ही चेंबूर का 'RK हाउस'। राहुल के अनुसार 20 अप्रैल से पहले मुंबई के फाइव स्टार होटल में पंजाबी रीति-रिवाज से दोनों की शादी होगी। 

इस वजह से बदली डेट और वेन्यू 

राहुल ने अखबार से कहा कि मीडिया के ड्रोन कैमरे वास्तु अपार्टमेंट के आस-पास चलने लगे थे। आम लोगों को इससे परेशानी हो रही थी। यही वजह है कि अब शादी वहां नहीं हो रही है। मगर शादी 20 अप्रैल से पहले मुमकिन है। बता दें कि रणबीर-आलिया ने वेडिंग टीम से नॉन डिस्क्लोजर एग्रीमेंट (NDA) पर साइन करवाया है। कोई भी बिना अनुमति फोटो या वीडियो शेयर नहीं करेगा। 

End of Article