कम उम्र में ही दुल्हन बन गईं ये बॉलीवुड हसीनाएं, एक ने तो 16 की उम्र में ही रचा ली थी शादी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 11, 2022, 08:14 PM IST

Actresses Married Early Age: बॉलीवुड एक्ट्रेसेस अपने करियर को हमेशा ही अहम मानती हैं। लेकिन कई ऐसी हंसीनाएं भी हैं, जिन्होंने प्यार में पड़ने के बाद ना अपना फिल्मी करियर देखा और ना अपनी उम्र देखी। आइए जानते हैं उन अभिनेत्रियों के बारे में जिन्होंने बहुत ही कम उम्र में शादी रचा ली।

कम उम्र में ही दुल्हन बन गईं ये बॉलीवुड हसीनाएं, एक ने तो 16 की उम्र में ही रचा ली थी शादी

Young Bollywood Brides: बॉलीवुड में कई ऐसी हसीनाएं हैं, जिन्होंने अब तक शादी नहीं की तो कई हसीनाएं ऐसी हैं जिन्होंने कम उम्र में ही शादी करके अपना घर बसा लिया। सायरा बानो, बबिता शिवदासानीभाग्यश्री पटवर्धन आदि एक्ट्रेस ने कम उम्र में शादी कर ली थी। एक वक्त था जब ये हसीनाएं अपनी अदाओं और दमदार एक्टिंग से लाखों करोड़ों सिनेमा प्रेमियों के दिलों पर राज किया करती थीं। लेकिन प्यार में पड़ने के बाद इन अदाकाराओं ने ना तो अपना फिल्मी करियर देखा और ना अपनी उम्र देखी। तो चलिए नजर डालते हैं उन हसीनाओं की लिस्ट पर जिन्होंने बहुत ही कम उम्र में शादी रचा ली।

डिंपल कपाड़िया


16 साल की उम्र में डिंपल कपाड़िया ने राजेश खन्ना के साथ शादी करली थी। उन दिनों इस अदाकारा ने राज कपूर के बैनर तले बनी फिल्म बॉबी से अपना बिग बॉलीवुड डेब्यू किया था। फिल्मी दुनिया में डिंपल ऊंचाइयां छू चुकीं थीं। उन्होंने ऋषि कपूर के साथ पहली फिल्म से उस समय में सिनेमाघरों में बड़ी सफलता हासिल की थी। हालांकि, बाद में एक्ट्रेस ने अपना फलता-फूलता करियर छोड़कर फिल्म स्टार राजेश खन्ना से शादी रचा ली।

दिव्या भारती


फिल्म अदाकारा दिव्या भारती ने 18 साल की उम्र में फिल्म प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला से शादी कर ली थी। उस वक्त अभिनेत्री बॉलीवुड का चमकता सितारा थी। अदाकारा ने अपना फिल्मी करियर ताक पर रखते हुए सिर्फ 18 साल की उम्र में फिल्म निर्माता संग फेरे ले लिए थे।

भाग्यश्री पटवर्धन


मैंने प्यार किया की फेमस हसीना भाग्यश्री महज 21 की उम्र में ही माता पिता की मर्जी के विरुद्ध हिमालय दासानी के साथ शादी करके घर बसा लिया था। वहीं मैने प्यार किया फिल्म से वह बेहद बड़ी स्टार बन चुकी थी। हालांकि अदाकारा ने अपना करियर दांव पर लगाकर शादी रचा ली।

नीतू कपूर


नीतू कपूर ने 21 साल की उम्र में ऋषि कपूर के साथ शादी रचाई थी। ये दोनों उस समय के बड़े स्टार्स थे। दोनों ने बहुत सी फिल्मों में साथ काम किया है। काम करते करते दोनों एक दूसरे के करीब आ गए और दोनों ने शादी कर ली। हालांकि फैंस दोनो की जोड़ी को ऑफ स्क्रीन भी काफी पसंद करते हैं।

End of Article