Brahmastra Trailer Review: जबरदस्त एक्शन और इफेक्ट से भरा है ब्रह्मास्त्र का ट्रेलर, अग्नि से खेलते नजर आए रणबीर

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 15, 2022, 12:50 PM IST

Brahmastra Trailer Review: अयान मुखर्जी के डायरेक्‍शन में बनी फ‍िल्‍म ब्रह्मास्‍त्र रिलीज होने जा रही है और आज ब्रह्मास्त्र पार्ट 1 शिवा का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। 

Brahmastra Trailer Review: जबरदस्त एक्शन और इफेक्ट से भरा है ब्रह्मास्त्र का ट्रेलर, अग्नि से खेलते नजर आए रणबीर

बॉलीवुड अदाकारा आलिया भट्ट, सुपरस्टार रणबीर कपूर और महानायक अमिताभ बच्चन स्टारर फिल्म ब्रह्मास्त्र काफी समय से चर्चा में हैं। साल 2020 में इसे रिलीज होना था लेकिन कोरोना की वजह से फिल्म समय पर पूरी नहीं हो सकी। अब निर्देशक अयान मुखर्जी के डायरेक्‍शन में बनी फ‍िल्‍म ब्रह्मास्‍त्र रिलीज होने जा रही है और आज ब्रह्मास्त्र पार्ट 1 शिवा का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। 

ट्रेलर की शुरुआत अमिताभ बच्चन के वॉइस ओवर के साथ होती है। वह कहते हैं- "जल, वायु, अग्नि प्राचीन काल से हमारे बीच कुछ शक्तियां हैं जो अस्त्रों में पाई हुई हैं... ये कहानी है इन सारे अस्त्रों के देवता की...ब्रह्मास्‍त्र।" इस बीच समंदर में दौड़ते हुए आलिया भट्ट और पूजा करते रणबीर कपूर की झलक दिखाई देती है। रणबीर कपूर के पास ऐसी शक्ति है कि आग भी उनका बाल बांका नहीं कर सकती लेकिन वह इससे अनजान हैं। 

Film Brahmastra Part 1 Shiva Official Trailer: Watch Here

अमिताभ बच्चन के साथ मिलकर वह फिल्म में बुरी शक्तियों का सर्वनाश करते नजर आएंगे। रणबीर अपने रोल में जबरदस्त लगे हैं जबकि आलिया हमेशा की तरह क्यूट दिखी हैं। अमिताभ बच्चन दमदार हैं जबकि सबसे ज्यादा पॉवरफुल और चौंकाने वाला रोल है नागार्जुन और मौनी रॉय का। ये दोनों निगेटिव किरदार में काली शक्तियों के रूप में नजर आए हैं। 2 मिनट 51 सेकंड का ट्रेलर जबरदस्त ऊर्जा से भरपूर है और फिल्म को लेकर उत्सुकता पैदा करता है। एक्शन से लेकर इफेक्ट तक सब कमाल के नजर आ रहे हैं। 

फिल्म में रणबीर कपूर के किरदार का नाम श‍िवा है। वहीं, आलिया भट्ट के किरदार का नाम फिल्म में ईशा है। रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के साथ इस फ‍िल्‍म में सदी के महानायक अमिताभ बच्‍चन, नागार्जुन और मौनी रॉय लीड रोल में नजर आएंगे। फिल्म में अमिताभ बच्चन का किरदार भगवान ब्रह्मा से और नागार्जुन का किरदार भगवान व‍िष्णु से जुड़ा होगा। यह फिल्म सिनेमाघरों में 9 सितंबर को रिलीज होगी। 

End of Article