BRAHMĀSTRA में ऐसा होगा नागार्जुन का लुक, Alia Bhatt बोलीं- सहस्र नंदी हैं भुजबल जाके...

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 11, 2022, 01:36 PM IST

Nagarjuna first look from BRAHMĀSTRA: आलिया भट्ट, रणबीर कपूर और अमिताभ बच्चन स्टारर फिल्म ब्रह्मास्त्र में दक्षिण के सुपरस्टार नागार्जुन भी लीड रोल में नजर आएंगे। मेकर्स ने नागाजुर्न का दमदार फर्स्ट लुक साझा कर दिया है।

BRAHMĀSTRA में ऐसा होगा नागार्जुन का लुक, Alia Bhatt बोलीं- सहस्र नंदी हैं भुजबल जाके...

Nagarjuna first look from BRAHMĀSTRA: बॉलीवुड अदाकारा आलिया भट्ट, सुपरस्टार रणबीर कपूर और महानायक अमिताभ बच्चन स्टारर फिल्म ब्रह्मास्त्र काफी समय से चर्चा में हैं। साल 2020 में इसे रिलीज होना था लेकिन कोरोना ने खेल खराब कर दिया। अब निर्देशक अयान मुखर्जी के डायरेक्‍शन में बन रही फ‍िल्‍म ब्रह्मास्‍त्र रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म में दक्षिण के सुपरस्टार नागार्जुन भी लीड रोल में नजर आएंगे। मेकर्स ने नागाजुर्न का दमदार फर्स्ट लुक साझा कर दिया है।

आलिया भट्ट ने अपने इंस्टाग्राम पर नागार्जुन का लुक साझा करते हुए लिखा- सहस्र नंदी हैं भुजबल जाके, अंधकार भी थर थर कांपे। हाथों में जिसके है हज़ारों नंदियों का बल। पोस्टर में नागार्जुन के हाथ में दैवीय शक्तियां नजर आ रही हैं। उनके बैकग्राउंड में चमत्कारी प्रकाश नजर आ रहा है। चंद मिनट में नागार्जुन का लुक वायरल हो गया है और उनके फैंस इसे लगातार साझा कर रहे हैं। इस फिल्म का ट्रेलर 15 जून को आएगा।

सामने आया था अमिताभ का लुक

एक दिन पहले नागाजुर्न से पहले इस फिल्म में अहम किरदार निभाने वाले महानायक अमिताभ बच्चन का लुक सामने आया था। लुक में अमिताभ बच्चन इसमें सफेद बालों और दाढ़ी में दिख रहे हैं। उनके चेहरे पर दो जगह चोट के निशान हैं, जिनसे खून निकल रहा है। उनके हाथ में तलवार है जिसे उन्होंने धारदार जगह से पकड़ा हुआ है। यह लुक काफी प्रभावित करने वाला था। 

ऐसे होंगे किरदार 

फिल्म में रणबीर कपूर के किरदार का नाम श‍िवा है। वहीं, आलिया भट्ट के किरदार का नाम फिल्म में ईशा है। रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के साथ इस फ‍िल्‍म में सदी के महानायक अमिताभ बच्‍चन, डिंपल कपाडिया, नागार्जुन और मौनी रॉय लीड रोल में नजर आएंगे। फिल्म में अमिताभ बच्चन का किरदार भगवान ब्रह्मा से और नागार्जुन का किरदार भगवान व‍िष्णु से जुड़ा होगा।

End of Article