Priyanka Chopra film Jee Le Zaraa: प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस हाल ही में पेरेंट्स बने हैं। दोनों जल्द ही अपने बच्चे का स्वागत कर सकते हैं। हालांकि, मां बनने का असर प्रियंका चोपड़ा के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स पड़ सकता है। गौरतलब है कि प्रियंका चोपड़ा फिल्म जी ले जरा से बॉलीवुड में वापसी कर रही हैं। ताजा रिपोर्ट्स के मुताबिक मां बनने के बाद प्रियंका इस फिल्म से बाहर निकल सकती हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रियंका चोपड़ा ने डायरेक्टर फरहान अख्तर और प्रोड्यूसर रितेश सिधवानी से बात की है कि वह इस प्रोजेक्ट के लिए किसी दूसरी एक्ट्रेस से बात कर लें। प्रियंका अपना ज्यादा से ज्यादा वक्त अपने बच्चे और परिवार को देना चाहती हैं। प्रियंका चोपड़ा इस फिल्म में आलिया भट्ट और कैटरीना कैफ के साथ स्क्रीन शेयर करने वाली थीं। प्रियंका चोपड़ा ने इससे पहले अपनी शादी के लिए सलमान खान की फिल्म भारत को भी छोड़ दिया था।

अप्रैल में थी डेट
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस के बच्चे की डेट अप्रैल में थी। ऐसे में प्रियंका चोपड़ा को उम्मीद थी कि तब तक फिल्म की शूटिंग खत्म हो जाएगी। बेबी ने 12 हफ्ते पहले ही जन्म ले लिया। इससे प्रियंका चोपड़ा ने अपने सारे शेड्यूल को आगे खिसका दिया है। फरहान और रितेश सिद्धवानी ने फिल्म में प्रियंका की जगह किसी दूसरी एक्ट्रेस को कास्ट करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।


बेटी की बनी हैं मां
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने अभी तक खुलासा नहीं किया है कि उनकी बेटी है या बेटा। प्रियंका की कजिन बहन मीरा चोपड़ा ने बताया है कि कपल एक बेबी गर्ल के पेरेंट्स बने हैं।
प्रियंका ने सोशल मीडिया पर लिखा, 'हमें बताते हुए खुशी हो रही है कि सेरोगेसी के जरिए हम एक बच्चे का स्वागत कर रहे हैं। हम सम्मानपूर्वक कहना चाहते हैं कि इस विशेष समय हमारी प्रीवेसी का ध्यान रखा जाए क्योंकि हम अपने परिवार पर ध्यान केंद्रित करते हैं। आप सभी का बहुत बहुत धन्यवाद।'

