Priyanka Chopra बनीं मां, फिल्म अभिनेत्री ने सोशल मीडिया के जरिए दी खुशखबरी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 22, 2022, 01:22 AM IST

Priyanka Chopra and Nick Jonas blessed with first child: वैश्विक अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा और पति निक जोनास ने सोशल मीडिया पर यह जानकारी दी है कि सरोगेसी के जरिए उनके परिवार में एक नया मेहमान आया है।

Priyanka Chopra बनीं मां, फिल्म अभिनेत्री ने सोशल मीडिया के जरिए दी खुशखबरी

नई दिल्ली: अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस (Priyanka Chopra and Nick Jonas) ने अपने-अपने सोशल मीडिया हैंडल पर बताया कि वे माता-पिता बन गए हैं। हालांकि अभी तक यह पता नहीं चल सका है कि यह बेटा है या बेटी। फिल्म जगत की तमाम हस्तियों ने प्रियंका और निक को बधाई दी है। कहा जाता है कि प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास की प्रेम कहानी ट्विटर के माध्यम से शुरू हुई थी और 2018 में दोनों ने शादी की थी। प्रियंका चोपड़ा ने केवल बॉलीवुड ही नहीं बल्कि हॉलीवुड में भी अपना सिक्का जमाया था। 

सोशल मीडिया के जरिए दी खबर

2000 में मिस वर्ल्ड का खिताब जीत चुकी प्रियंका चोपड़ा ने सोशल मीडिया नए मेहमान के बारे में जानकारी देते हुए बताया, 'हमें बताते हुए खुशी हो रही है कि सेरोगेसी के जरिए हम एक बच्चे का स्वागत कर रहे हैं। हम सम्मानपूर्वक कहना चाहते हैं कि इस विशेष समय हमारी प्रीवेसी का ध्यान रखा जाए क्योंकि हम अपने परिवार पर ध्यान केंद्रित करते हैं। आप सभी का बहुत बहुत धन्यवाद।'

इंटरव्यू में कही थे ये बात

वैनिटी फेयर को दिए एक इंटरव्यू में, प्रियंका से पूछा गया कि क्या उनकी मां डॉ मधु चोपड़ा किसी दिन दादी बनने की उम्मीद कर रही हैं, इसका जवाब देते हुए प्रियंका ने कहा, "यह हमारे भविष्य की इच्छा का एक बड़ा हिस्सा हैं। भगवान की कृपा से, जब यह होगा तो होकर रहेगा।' लेकिन जब  प्रियंका से पूछा गया कि वह और निक दोनों बहुत व्यस्त जीवन जीते हैं, तो उन्होंने चुटीले अंदाज में इसका जवाब दिया था। 

शो के दौरान भी दिया था हिंट

दिलचस्प बात यह है कि प्रियंका ने अपने पारिवारिक शो - द जोनस ब्रदर्स फैमिली रोस्ट में भाग लेने के बाद भी बच्चे को लेकर बात कही थी। शो के दौरान, प्रियंका ने बड़ी चतुराई ये यह बात कही थी कि 'हम उम्मीद कर रहे हैं।'  एक्टर ने बड़ा अनाउंसमेंट कर निक को ट्रोल करने की कोशिश की। उन्होंने कहा कि वह (प्रियंका) और निक परिवार में बिना बच्चे वाले एकमात्र कपल हैं। हालांकि, प्रियंका ने कहा कि वे जल्द ही एक बच्चे का स्वागत करने जा रहे हैं। इस दौरान जहां निक हैरान दिखे, वहीं प्रियंका ने जोर से हंसते हुए कहा कि यह एक मजाक था।

End of Article