टेक एंड गैजेट्स

30,000 रुपये में बेस्ट कैमरा फोन, सितंबर 2026 की लिस्ट में ये है 5 विकल्प

30,000 रुपये से कम बजट में बेस्ट कैमरा फोन खरीदना है? Vivo V60e, Redmi Note 15 Pro 5G, Nothing Phone 3a Pro समेत 5 फोन को अपनी लिस्ट में जरूर शामिल करें।

Image

कैमरा जरूरत के हिसाब से चुनें फोन

अगर आपका बजट 30,000 रुपये तक है और आप ऐसा स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं जिसमें कैमरा शानदार हो, तो अब आपके पास पहले के मुकाबले कहीं ज्यादा विकल्प हैं। इस सेगमेंट में सिर्फ 200MP कैमरा ही नहीं, बल्कि OIS, अल्ट्रा-वाइड कैमरा, टेलीफोटो लेंस, ऑप्टिकल जूम और हाई-रेजोल्यूशन सेल्फी कैमरा जैसे फीचर्स भी मिलने लगे हैं।

यानी आपकी जरूरत चाहे रोजमर्रा की फोटोग्राफी हो, पोर्ट्रेट, जूम शॉट या सेल्फी, इस बजट में अलग-अलग तरह के फोन मौजूद हैं। सितंबर 2026 की लिस्ट में 30,000 रुपये के अंदर ये पांच फोन कैमरा के लिहाज से खास विकल्प हैं।

Vivo V60e

Vivo V60e उन यूजर्स के लिए खास है जो हाई-रेजोल्यूशन कैमरा चाहते हैं। फोन में 200MP का प्राइमरी रियर कैमरा दिया गया है, जो OIS सपोर्ट करता है। इसके साथ 8MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा मिलता है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए फोन में 50MP का फ्रंट कैमरा है, जिसमें ऑटोफोकस और AI आधारित पोर्ट्रेट फीचर दिए गए हैं।

फोन में 6,500mAh की बड़ी बैटरी और 90W फास्ट चार्जिंग मिलती है। इसमें 6.77 इंच का 120Hz AMOLED डिस्प्ले और MediaTek Dimensity 7360 Turbo चिपसेट है। यह 12GB तक RAM और 256GB स्टोरेज के साथ आता है। इसकी शुरुआती कीमत 29,999 रुपये है।

Redmi Note 15 Pro 5G

Redmi Note 15 Pro 5G भी 200MP प्राइमरी कैमरे के साथ आता है। इसका मुख्य सेंसर 1/1.4-इंच का है और इसके साथ 8MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा मिलता है। सेल्फी के लिए 20MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

फोन में 6.83 इंच का 1.5K AMOLED डिस्प्ले है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। प्रोसेसिंग के लिए MediaTek Dimensity 7400-Ultra चिपसेट मिलता है। इसमें 6,580mAh बैटरी और 45W चार्जिंग सपोर्ट है। 8GB RAM और 128GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 29,999 रुपये है।

Nothing Phone 3a Pro

अगर आपकी प्राथमिकता सिर्फ मेगापिक्सल नहीं, बल्कि जूम फोटोग्राफी भी है तो Nothing Phone 3a Pro अलग तरह का विकल्प है। इसमें 50MP प्राइमरी कैमरे के साथ 50MP का टेलीफोटो कैमरा और 8MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा मिलता है। टेलीफोटो कैमरा 3x ऑप्टिकल जूम सपोर्ट करता है। फोन में 50MP का सेल्फी कैमरा भी दिया गया है।

इसमें 6.7 इंच का 120Hz AMOLED डिस्प्ले और Snapdragon 7s Gen 3 चिपसेट है। फोन 12GB तक RAM और 256GB स्टोरेज के साथ आता है। 5,000mAh बैटरी के साथ 50W चार्जिंग मिलती है। 8GB+128GB मॉडल 27,999 रुपये और 8GB+256GB मॉडल ₹29,999 में उपलब्ध है।

Motorola Edge 70 Fusion

Motorola Edge 70 Fusion में 50MP का प्राइमरी कैमरा और 13MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए इसमें 32MP का फ्रंट कैमरा मिलता है। कैमरा के अलावा इसकी बड़ी बैटरी भी इसकी खासियत है।

फोन Snapdragon 7s Gen 4 चिपसेट पर चलता है और इसमें 6.8 इंच का 1.5K AMOLED डिस्प्ले है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। इसमें 7,000mAh की बैटरी और 68W फास्ट चार्जिंग दी गई है। 8GB+128GB मॉडल की कीमत 26,999 रुपये और 8GB+256GB मॉडल की कीमत 29,999 रुपये है।

Samsung Galaxy F70 Pro 5G

Samsung Galaxy F70 Pro 5G में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलता है। इसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा, 5MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 2MP का मैक्रो कैमरा शामिल है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 12MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

फोन में 6.7 इंच का 120Hz Super AMOLED डिस्प्ले और Snapdragon 6 Gen 3 चिपसेट मिलता है। इसमें 8GB तक RAM और 256GB स्टोरेज का विकल्प है। फोन में 6,000mAh की बैटरी और 45W चार्जिंग सपोर्ट है। इसकी शुरुआती कीमत 25,999 रुपये है, जिसमें 6GB RAM और 128GB स्टोरेज मिलता है।

कैमरा जरूरत के हिसाब से चुनें फोन

इन पांचों फोन का फोकस थोड़ा अलग है। Vivo V60e और Redmi Note 15 Pro 5G हाई-रेजोल्यूशन 200MP मुख्य कैमरे पर ज्यादा जोर देते हैं। वहीं Nothing Phone 3a Pro में 3x ऑप्टिकल जूम वाला टेलीफोटो कैमरा मिलता है, जो पोर्ट्रेट और जूम फोटोग्राफी के लिए उपयोगी हो सकता है।

Motorola Edge 70 Fusion और Samsung Galaxy F70 Pro 5G कम शुरुआती कीमत में मल्टी-कैमरा सेटअप के साथ आते हैं। इसलिए फोन चुनते समय सिर्फ मेगापिक्सल देखने के बजाय OIS, टेलीफोटो, अल्ट्रा-वाइड कैमरा और आपकी फोटोग्राफी की जरूरत को भी ध्यान में रखना चाहिए।

Pradeep Pandey
प्रदीप पाण्डेयauthor

प्रदीप पाण्डेय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट पर कंटेंट तैयार करते हैं। डिजिटल मीडिया में 10 वर्षों के अनुभव के साथ प्रदीप तकनीक की दुनिया को समझने और उसे आम पाठकों तक सरल व उपयोगी रूप में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। प्रदीप अब तक 11,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। वह गैजेट रिव्यू, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, टेक टिप्स और नवीनतम टेक इनोवेशन पर लगातार काम करते हैं। एआई टूल्स पर एक्सपेरिमेंट करना, नए ऐप्स टेस्ट करना और टेक से जुड़े प्रैक्टिकल सॉल्यूशंस खोजने में उनकी खास रुचि है।

और पढ़ें
End of Article