NCB को कॉमेडियन भारती सिंह के घर से मिला गांजा, पूछताछ के लिए पति-पत्‍नी हिरासत में

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 21, 2020, 02:34 PM IST

NCB Raids comedian bharti singh House in Mumbai: नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने मुंबई में कॉमेडियन भारती सिंह और उनके पति के घर पर छापा मारा है। इस कार्रवाई से हड़कंप मच गया है।

NCB को कॉमेडियन भारती सिंह के घर से मिला गांजा, पूछताछ के लिए पति-पत्‍नी हिरासत में

NCB Raids comedian bharti singh House in Mumbai: नारकोटिक्‍स कंट्रोल ब्यूरो एक के बाद एक सितारों पर शिकंजा कसता जा रहा है। अब एनसीबी ने मुंबई कॉमेडियन भारती सिंह और उनके पति के घर पर छापा मारा है। इस कार्रवाई से हड़कंप मच गया है। एनसीबी ने खुद इस छापेमारी की जानकारी दी है। अचानक हुई इस कार्रवाई का किसी को अंदाजा नहीं था।

सूत्रों की मानें तो Drugs मामले में यह छापेमारी की गई है। मीडिया रिपोर्ट की मानें तो रेड के बाद भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिंबाचिया को पूछताछ के लिए एनसीबी अपने साथ ले गई है। बताया जा रहा है कि भारती के फ्लैट से गांजा बरामद हुआ है! NCB के ज़ोनल डायरेक्टर, समीर वानखेड़े ने बताया, "भारती और उनके पति दोनों को उनके पास मौजूद नारकोटिक पदार्थ के बारे में पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है।"

बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत के निधन के मामले की जांच के दौरान बॉलीवुड में ड्रग्स का एंगल सामने आया था। सबसे पहले सुशांत के करीबी, उनकी गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती और उनके भाइयों पर शिकंजा कसा गया। रिया चक्रवर्ती, उनके भाई और कई लोगों को जेल तक जाना पडा। उसके बाद बॉलीवुड की कई दिग्‍गज अदाकाराएं शिकंजे में आ गईं। एनसीबी ने दीपिका पादुकोण, श्रद्धा कपूर, सारा अली खान, रकुल प्रीत सिंह को भी समन भेजकर पूछताछ के लिए बुलाया। 

अर्जुन रामपाल और गर्लफ्रेंड पर शिकंजा 

बॉलीवुड और ड्रग माफियाओं के बीच कथित संबंधों की जांच कर रही नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने अभिनेता अर्जुन रामपाल की गर्लफ्रेंड गैब्रिएला डेमेट्रिएडिस से भी छह घंटे पूछताछ की थी और अर्जुन को भी पूछताछ के लिए समन भेजा था। एनसीबी ने अर्जुन रामपाल के घर छापेमारी की थी। उससे पहले 19 अक्टूबर को ड्रग संबंधित एक मामले में ग्रैब्रिएला के भाई अगिसियालोस को गिरफ्तार किया गया था। 

End of Article