बॉक्स ऑफिस

Hanuman Ansh Box Office: 42वें दिन भी नहीं थमी रफ्तार, 300 करोड़ के पार पहुंची फिल्म

Hanuman Ansh Box Office: फिल्म ‘हनुमान अंश’ बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई कर रही है। 1.75 करोड़ के बजट में बनी यह फिल्म 300 करोड़ पार कर चुकी है। 42वें दिन भी फिल्म ने अच्छी कमाई की।

Image

हनुमान अंश ने मचाया धमाल (pic credit-instagram)

Hanuman Ansh Boc office: फिल्म ‘हनुमान अंश’ (Hanuman Ansh) को दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है। जो फिल्म रिलीज के बाद शुरुआत में बॉक्स ऑफिस पर संघर्ष करती नजर आ रही थी, वही अब शानदार कमाई कर रही है। फिल्म की कमाई हर दिन बढ़ती जा रही है और अब यह साल 2026 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्मों की लिस्ट में शामिल हो गई है। खास बात यह है कि सिर्फ 1.75 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने 300 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है। इस बीच फिल्म ने 42 वें दिन भी मोटी कमाई की है। आइए पूरी बात जानते है इस रिपोर्ट में...(Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें-Daayra Exclusive: करीना और पृथ्वीराज के सवालों से कैसे निपटीं मेघना गुलजार? खुद बताया अनुभव)

हनुमान अंश ने मचाया धमाल

Sacnilk के मुताबिक, फिल्म हनुमान अंश ने बुधवार को 6.25 करोड़ रुपये की कमाई की, जिसके बाद इसकी कुल वर्ल्डवाइड कमाई 309.15 करोड़ रुपये हो गई है। भारत में ‘हनुमान अंश’ ने अब तक 243.38 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया है, जबकि इंडिया ग्रॉस कलेक्शन 287.40 करोड़ रुपये है। फिल्म ने अपने बजट से करीब 150 गुना ज्यादा कमाई की है। फिल्म को सिर्फ 1.75 करोड़ रुपये के बजट में बनाया गया था। इसी के साथ ‘हनुमान अंश’ 2026 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्मों में तीसरे नंबर पर पहुंच गई है। इससे आगे ‘धुरंधर 2’ और ‘बॉर्डर 2’ हैं।

विशाल चतुर्वेदी के निर्देशन और लेखन में बनी ‘हनुमान अंश’ उत्तराखंड के संत बाबा नीम करौली की जिंदगी पर आधारित है। उनका असली नाम लक्ष्मण नारायण शर्मा था। 1.75 करोड़ रुपये के बजट में बनी यह फिल्म एक दुखी युवक लक्ष्मी नारायण की कहानी दिखाती है, जो अपनी मां की मौत के बाद भगवान की तलाश में आध्यात्मिक यात्रा पर निकलता है। फिल्म में शोभिनव सत्य मुख्य भूमिका में हैं। उनके साथ विहान शेडगे, चंदन के आनंद, पूर्णिमा तिवारी, अनिल रस्तोगी, गुलशन पांडे और भगवानदास पटेल भी अहम भूमिकाओं में नजर आए हैं।

Kumar Sarash
कुमार सरसauthor

कुमार सरस टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और रोचक है, जो पाठकों को तुरंत जोड़ लेती है। कुमार सरस को बॉलीवुड, टीवी और OTT की ट्रेंडिंग खबरों पर काम करने में खास रुचि है। अब तक उन्होंने 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिखे हैं, जिनमें ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव अपडेट्स और एंटरटेनमेंट फीचर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article