बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह ने हाल ही में दोबारा पिता बनने से पहले मुंबई में लालबागचा राजा के दर्शन किए। इस दौरान रणवीर सिंह की कई पिक्स और वीडियोज इंटरनेट पर वायरल हो रहे हैं। रणवीर सिंह ने बप्पा का आशीर्वाद लिया और अपने परिवार के लिए बीते साल को खुशियों से भरा बताया। खास बात यह रही कि रणवीर सिंह ने सेवा संकल्प अभियान से जुड़कर 1,000 बेटियों की शिक्षा में मदद करने का संकल्प लिया। रणवीर सिंह द्वारा यह संकल्प लेने के लिए फैन्स उनकी जमकर तारीफ भी कर रहे हैं। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: Diler Kharkiya पर दिनदहाड़े हमला, कार पर बरसाईं गोलियां, लॉरेंस गैंग ने ली जिम्मेदारी!)
रणवीर सिंह ने लिया 1000 बेटियों की शिक्षा का संकल्प
रणवीर सिंह ने न्यूज18 से बातचीत में कहा कि वह लालबागचा राजा के दर्शन करने के बाद बहुत अच्छे फील कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि बप्पा की कृपा से पिछला साल उनके और उनके परिवार के लिए खुशियों से भरा रहा। वह आने वाले जीवन को और भी सफल बनाने के लिए बप्पा का आशीर्वाद लेने पहुंचे थे। गणेश चतुर्थी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के मौके पर रणवीर ने सेवा संकल्प अभियान से जुड़ने की बात कही। उन्होंने 1,000 बेटियों की पढ़ाई में मदद करने का संकल्प लिया। रणवीर सिंह ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि बप्पा संकल्प से बेहद खुश होंगे। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: Salman Khan ने बच्चों को धक्का देने से सिक्योरिटी को किया मना, हाथ जोड़कर मांगी जगह)
रणबीर-आलिया ने भी बढ़ाया मदद का हाथ
रणवीर से पहले आलिया भट्ट और रणबीर कपूर भी सेवा संकल्प अभियान का हिस्सा बने। आलिया ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह अभियान मिलकर समाज के लिए कुछ करने की भावना को दर्शाता है। आलिया और रणबीर ने मुंबई के बीएमसी की सिफारिशों के अनुसार 20 स्कूलों के नवीनीकरण का संकल्प लिया है।
