बॉलीवुड

दूसरी बार मां बनने से पहले सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचीं Deepika Padukone, रणवीर सिंह संग किए दर्शन

Ranveer Singh and Deepika Padukone Video: रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचे। दोनों ने भगवान गणेश के दर्शन किए। इस दौरान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Image

दूसरी बार मां बनने से पहले सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचीं Deepika Padukone, रणवीर सिंह संग किए दर्शन

Ranveer Singh and Deepika Padukone Video: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह (Ranveer Singh) और दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) आए दिन किसी न किसी वजह से चर्चा में बने रहते हैं। रणवीर सिंह अपनी वाइफ दीपिका पादुकोण संग अक्सर अपने फैंस को कपल गोल्स देते हैं। रणवीर सिंह और दीपिका की जोड़ी फैंस को काफी पसंद आती है। इस बीच रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचे हैं। इस दौरान का वीडियो सामने आ गया है जो कि इंटरनेट पर धड़ल्ले से वायरल हो रहा है। (Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें-Hanuman Ansh Box Office: 42वें दिन भी नहीं थमी रफ्तार, 300 करोड़ के पार पहुंची फिल्म)

सिद्धिविनायक मंदिर में साथ पहुंचे रणवीर-दीपिका

बॉलीवुड के स्टार एक्टर रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण जब सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचे तो दोनों काफी शांत और सिंपल अंदाज में नजर आए। मंदिर में दोनों ने भगवान गणेश के दर्शन किए और आशीर्वाद लिया। सामने आए वीडियो में कपल को मंदिर की तरफ जाते हुए देखा जा सकता है। इस दौरान रणवीर अपनी पत्नी दीपिका के साथ नजर आए। उनकी तस्वीरें और वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया पर तेजी से शेयर होने लगे। इन वीडियोज और फोटोज पर लोग जमकर रिएकट कर रहे हैं। हाल ही में रणवीर सिंह ने लालबागचा राजा के दर्शक किए और आशीर्वाद लिया।

फैंस को पसंद आती है दोनों की जोड़ी

जानकारी के लिए बता दें कि रणवीर और दीपिका की शादी साल 2018 में हुई थी। शादी के बाद से ही दोनों बॉलीवुड के सबसे चर्चित कपल्स में शामिल रहे हैं। दोनों कई मौकों पर एक-दूसरे के लिए अपना प्यार जाहिर करते नजर आते हैं। यही वजह है कि फैंस उनकी हर तस्वीर और वीडियो को काफी पसंद करते हैं। मालूम हो कि रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 इसी साल रिलीज हुई थी। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ऐसा धमाल मचाया कि लोग दंग रह गए। अब सभी की नजरें रणवीर सिंह की अपकमिंग फिल्म प्रलय पर टिकी हुई है। इस फिल्म को देखने के लिए सभी लोग बेताब हैं।

Kumar Sarash
कुमार सरसauthor

कुमार सरस टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और रोचक है, जो पाठकों को तुरंत जोड़ लेती है। कुमार सरस को बॉलीवुड, टीवी और OTT की ट्रेंडिंग खबरों पर काम करने में खास रुचि है। अब तक उन्होंने 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिखे हैं, जिनमें ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव अपडेट्स और एंटरटेनमेंट फीचर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article