क्रिकेट

साउथ अफ्रीकी टीम को झटका, वनडे सीरीज से बाहर हुआ प्राइम गेंदबाज

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आगामी वनडे सीरीज से पहले अफ्रीकी टीम को बड़ा झटका लगा है। पहले से ही रबाडा और बार्टमैन बाहर हो चुके थे और अब एक और बड़ा झटका लगा है। 24 सितंबर से वनडे सीरीज का आगाज होना है।

Image

लुंगी एन्गिडी (साभार-ANI)

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घरेलू वनडे सीरीज से पहले साउथ अफ्रीकी टीम को बड़ा झटका लगा है। प्राइम गेंदबाज लुंगी एन्गिडी दाएं हैमस्ट्रींग इंजरी के कारण आगामी वनडे सीरीज से बाहर हो गए हैं। 3 मैच की वनडे सीरीज का आगाज 24 सितंबर से होने जा रहा है। पहला मैच 24 सितंबर को डरबन में खेला जाएगा। आईसीसी की वेबसाइट के अनुसार, दूसरा वनडे 27 सितंबर को जोहान्सबर्ग में जबकि आखिरी मैच 30 सितंबर को खेला जाएगा। एन्गिडी को घरेलू प्रथम श्रेणी के एक मैच के दौरान परेशानी का सामना करना पड़ा। स्कैन कराने के बाद पता चला कि उन्हें कुछ समय के लिए रिहैबिलिटेशन से गुजरना होगा। टीम पहले ही इंजरी से जूझ रही है। इससे पहले ही कगीसो रबाडा और ओटनेल बार्टमैन चोट के कारण बाहर हो चुके हैं।

हालांकि, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज में वह टीम का हिस्सा होंगे या नहीं इसका फैसला बाद में लिया जाएगा। टेस्ट सीरीज का आगाज 9 अक्टूबर से होगा। 3 मैच की टेस्ट सीरीज दोनों टीमों के लिए अहम है क्योंकि यह वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के अंतर्गत खेली जाएगी। भारतीय लिहाज से देखें तो इस सीरीज में टीम इंडिया, साउथ अफ्रीका की जीत चाहेगी। एन्गिडी के रिप्लेसमेंट का ऐलान कर दिया गया है। दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट बोर्ड ने नकोबानी मोकोएना को उनकी जगह टीम में शामिल कर लिया है। मोकोएना ने नामीबिया के खिलाफ हाल ही में हुई सीरीज में अपना वनडे डेब्यू किया था, जिसमें उन्होंने दो मैच खेले और एक विकेट लिया था।

दक्षिण अफ्रीका की अपडेटेट टीम: तेंबा बावुमा (कप्तान), कॉर्बिन बॉश, मैथ्यू ब्रीट्ज़के, जेराल्ड कोएट्जे, क्विंटन डी कॉक, टोनी डी जॉर्जी, ब्योर्न फोर्टुइन, डुआन यान्सेन, मार्को यान्सेन, केशव महाराज, क्वेना मफाका, एडेन मार्करम, डेविड मिलर, नकोबानी मोकोएना, रियान रिकेलटन, ट्रिस्टन स्टब्स।

Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article