बॉलीवुड

Ramayana के इंग्लिश वर्जन में नहीं होगा एक भी गाना, हिंदी से 30 मिनट छोटी होगी फिल्म

  • Authored by: अभय
  • Updated Sep 18, 2026, 03:07 PM IST

Ramayana New Update: रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और यश (Yash) की ‘रामायण’ (Ramayana) को लेकर नया अपडेट सामने आया है। ग्लोबल दर्शकों के लिए फिल्म का अलग वर्जन तैयार किया जा रहा है।

Image

फिल्म रामायण को लेकर आया नया अपडेट (Image Source: Ramayana Movie)

Ramayana New Update: बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और यश (Yash) की फिल्म रामायण (Ramayana) इस समय सबसे ज्यादा चर्चा में रहने वाली फिल्मों में से एक है। नितेश तिवारी (Nitesh Tiwari) के निर्देशन में बन रही यह फिल्म सिर्फ भारत तक सीमित नहीं रहने वाली है, बल्कि इसे दुनियाभर के दर्शकों तक पहुंचाने की तैयारी है। इसी ग्लोबल रिलीज को देखते हुए मेकर्स फिल्म को अलग-अलग दर्शकों के हिसाब से तैयार कर रहे हैं। अब फिल्म के इंटरनेशनल वर्जन को लेकर ऐसी जानकारी सामने आई है, जिसने फैंस का ध्यान खींच लिया है। तो चलिए जानते हैं फिल्म को लेकर नया क्या अपडेट सामने आया है।

कम किया फिल्म का टाइम

रणबीर और यश की फिल्म रामायण एक बार फिर से खबरों में है। इसकी वजह अभी फिल्म रामायण से जुड़ी अभी हाल में सामने आई रिपोर्ट है। Variety India की रिपोर्ट के मुताबिक, विदेशी दर्शकों के लिए तैयार किया जा रहा फिल्म का इंग्लिश कट हिंदी वर्जन से करीब 30 मिनट छोटा होगा। इतना ही नहीं, इस वर्जन में गाने भी नहीं होंगे। कुछ हिस्सों और सीन को भी छोटा किए जाने की बात सामने आई है। यानी विदेशों में रिलीज होने वाली ‘रामायण’ भारतीय दर्शकों को दिखाई जाने वाली फिल्म से थोड़ी अलग होगी। इस खबर के सामने आने के बाद फिल्म रामायण एक बार फिर से खबरों में है।

ये स्टार्स आएंगे नजर

‘रामायण’ में रणबीर कपूर भगवान राम का किरदार निभा रहे हैं। साई पल्लवी (Sai Pallavi) माता सीता के रोल में नजर आएंगी, जबकि यश रावण का किरदार निभा रहे हैं। रवि दुबे (Ravie Dubey) लक्ष्मण और सनी देओल (Sunny Deol) हनुमान के रोल में दिखाई देंगे। ‘रामायण’ दो हिस्सों में रिलीज होगी। पहले पार्ट की इंडियन में रिलीज दिवाली के मौके पर 8 नवंबर 2026 के लिए तय है, जबकि अंतरराष्ट्रीय रिलीज इससे पहले होगी। दूसरे पार्ट को दिवाली 2027 के आसपास रिलीज करने की तैयारी है।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article