देश

Nandigram Bypoll: नंदीग्राम में ममता को लगा तगड़ा झटका, सुवेंदु से मुलाकात के बाद संचिता प्रधान ने नामांकन लिया वापस

Nandigram Bypoll: पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खेमे की नेता संचिता प्रधान डे ने शुक्रवार को अचानक मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी से मुलाकात की।

Image

ममता बनर्जी खेमे की नेता संचिता ने सुवेंदु अधिकारी से की मुलाकात

Photo : Times Now Digital

Nandigram Bypoll: पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को शुक्रवार को तगड़ा झटका लगा। ममता बनर्जी खेमे की नेता संचिता प्रधान डे ने अचानक मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी से मुलाकात की। यह मुलाकात ऐसे समय पर हुई जब कुछ समय पहले ही ममता बनर्जी ने संचिता प्रधान को नंदीग्राम उपचुनाव के लिए अपना उम्मीदवार घोषित किया है। हालांकि, अब संचिता प्रधान उपचुनाव नहीं लड़ने वाली हैं।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, संचिता प्रधान ने मुख्यमंत्री सुवेंदु से मुलाकात के बाद नंदीग्राम उपचुनाव के लिए दाखिल अपना नामांकन वापस ले लिया है।

सुवेंदु अधिकारी से मिलीं संचिता प्रधान

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, संचिता प्रधान डे ने शुक्रवार को सुवेंदु अधिकारी से मुलाकात की। संचिता प्रधान की सुवेंदु अधिकारी संग मुलाकात काफी लंबी चली। वह तकरीबन एक बजे मुख्यमंत्री से मिली थीं।

नंदीग्राम में हो गया खेला!

संचिता प्रधान की सुवेंदु अधिकारी के साथ मुलाकात के बाद नंदीग्राम में खेला होने की संभावना जताई जा रही थी और हुआ भी कुछ ऐसा ही। यह सीट इसलिए भी खास है, क्योंकि सुवेंदु अधिकारी ने यहां से ममता बनर्जी को चुनावी शिकस्त दी थी। और अब यहां से तृणमूल कांग्रेस प्रत्याशी संचिता ने अपना नामांकन वापस ले लिया है। अब ऐसे में उपचुनाव भाजपा के पक्ष में जाता हुआ दिखाई दे रहा है।

ममता बनर्जी ने नंदीग्राम उपचुनाव में भाजपा के सामने संचिता प्रधान को खड़ा किया था। कुछ समय पहले तो ऐसी संभावनाएं जताई जा रही थीं कि ममता बनर्जी खुद इस सीट से चुनाव लड़ सकती हैं, लेकिन संचिता प्रधान को उम्मीदवार बनाते ही इन अटकलों पर विराम लग गया। हालांकि, राजनीति अनिश्चितताओं का खेल है और यहां पर जो दिखता है, वो हो ये जरूरी नहीं।

संचिता ने ममता को दिया झटका

ममता बनर्जी ने नंदीग्राम से किसी पुराने भरोसेमंद नेता को नहीं उतारा, बल्कि संचिता प्रधान को उम्मीदवार बनाया था, जिनकी शिक्षक भर्ती घोटाला की वजह से नौकरी चली गई थी, लेकिन सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद उन्हें नौकरी वापस मिल गई और वो बोयाल प्राइमरी स्कूल में पढ़ाती हैं।
Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article