MP Petrol Pump New Rules: अगर आप मध्य प्रदेश में रहते हैं और गाड़ियों में पेट्रोल या डीजल भरवाने के बाद हर बार UPI से स्कैनर स्कैन करके भुगतान करते हैं, तो यह खबर आपके लिए बहुत काम की है।
मध्य प्रदेश पेट्रोल पंप डीलर्स एसोसिएशन ने फैसला किया है कि आगामी 16 अक्टूबर से राज्य के पेट्रोल पंपों पर 2000 रुपये से अधिक का फ्यूल बिल अब ऑनलाइन या UPI के माध्यम से स्वीकार नहीं किया जाएगा।
इस नए नियम के लागू होने के बाद, यदि कोई वाहन चालक 2000 से अधिक का तेल भरवाता है, तो उसे बाकी का या पूरा भुगतान नकद (कैश) के रूप में ही करना पड़ेगा।
