रिद्धिमा कपूर ने किया खुलासा- कल है रणबीर-आलिया की शादी, नीतू कपूर ने खुलकर की बहू की तारीफ - Video

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 13, 2022, 07:53 PM IST

Neetu Kapoor and Riddhima kapoor sahni Video: रणबीर कपूर की मां नीतू कपूर और बहन रिद्धिमा कपूर साहनी ने अपने लुक से महफिल लूट ली है। रिद्धिमा सिल्वर साड़ी पहने बला की खूबसूरत लग रही हैं तो वहीं नीतू भी व्हाइट- ऑरेंज के फ्लोरल पैटर्न में वाले आउटफिट में कमाल दिखी...

रिद्धिमा कपूर ने किया खुलासा- कल है रणबीर-आलिया की शादी, नीतू कपूर ने खुलकर की बहू की तारीफ - Video

Neetu Kapoor and Riddhima reveals wedding date: आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की शादी की रस्में चल रही हैं। मेहंदी के बाद अब संगीत सेरिमनी शुरू हो गई है। करण जौहर, करीना कपूर खान, करिश्मा कपूर और अयान मुखर्जी समेत तमाम मेहमान वास्तु अपार्टमेंट में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट को शादी के साक्षी बनने वाले हैं। ये उन चंद लोगों में हैं जो कपल को शादी के बंधन में बंधते हुए देखेंगे। फिलहाल मेहंदी सेरेमनी के बाद सितारों के लोकेशन से बाहर आने के वीडियोज सामने आ रहे हैं। इसी के बाद रणबीर कपूर की बहन रिद्धिमा कपूर साहनी का एक वीडियो सामने आया है जिसमें उन्होंने साफ-साफ कह दिया है कि शादी कल यानि 14 अप्रैल को है।

नीतू कपूर और रिद्धिमा ने किया रणबीर-आलिया की शादी का ऐलान
अभी तक नीतू कपूर, रणबीर- आलिया की शादी के लिए इनकार करती दिख रही थीं और कुछ न कुछ बहाने से ऐसे किसी भी सवाल को टाल रही थीं। लेकिन अब नीतू ने रणबीर- आलिया की शादी की तारीख का आधिकारिक ऐलान कर दिया है। क्योंकि नीतू कपूर के साथ उनकी बेटी रिद्धिमा ने चुप्पी तोड़ते हुए कह दिया है कि शादी कल यानि 14 अप्रैल को है। 

रिद्धिमा कपूर साहनी ने पहले आलिया की तारीफ कहते हुए कि वो बेस्ट है। वो बहुत ही ज्यादा स्वीट और क्यूट है। फिर आगे रिद्धिमा ने कह दिया कि शादी 14 अप्रैल को घर पर यानी वास्तु में हैं। वहीं नीतू भी इस दौरान रिद्धिमा कपूर की बातें में हां मिलाती नजर आईं। 

नीतू कपूर और रिद्धिमा कपूर साहनी ने पहली बार रणबीर- आलिया की शादी को लेकर कैमरे के सामने आधिकारिक तौर पर कुछ कहा है। नीतू ने पैपराजी से बात करते हुए कहा कि आलिया बेस्ट है। वहीं रिद्धिमा ने कहा-  'आलिया बहुत स्वीट हैं, बहुत क्यूट हैं... एक दम डॉल जैसी है।' 

रणबीर कपूर की मां नीतू कपूर और बहन रिद्धिमा कपूर साहनी ने अपने लुक से महफिल लूट ली है। फोटोज और वीडियोज में रिद्धिमा सिल्वर साड़ी पहने बला की खूबसूरत लग रही हैं। वहीं नीतू भी व्हाइट- ऑरेंज के फ्लोरल पैटर्न में वाले आउटफिट में कमाल की खूबसूरत दिख रही हैं। नीतू और रिद्धिमा के फोटोज सामने आने के बाद से ही फैन्स, रणबीर- आलिया के फोटोज और वीडियोज का इंतजार कर रहे हैं।

End of Article