Alia Bhatt-Ranbir Kapoor Wedding: करिश्मा कपूर ने साझा की रणबीर-आलिया की मेहंदी की पहली तस्वीर, देखें फोटो

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 14, 2022, 07:12 AM IST

Alia Bhatt And Ranbir Kapoor Wedding, Mehendi Ceremony: आलिया भट्ट और रणबीर कपूर को शादी के जोड़े में देखने के लिए फैंस बेताब हैं। ऐसे में बॉलीवुड अदाकारा करिश्मा कपूर ने कपल के मेहंदी फंक्शन की पहली तस्वीर साझा कर दी है। 

Alia Bhatt-Ranbir Kapoor Wedding: करिश्मा कपूर ने साझा की रणबीर-आलिया की मेहंदी की पहली तस्वीर, देखें फोटो
Photo Credit: Instagram

Alia Bhatt And Ranbir Kapoor Marriage, Karishma Kapoor Shared Mehendi Ceremony First Picture: बॉलीवुड के क्यूटेस्ट कपल्स में से एक रणबीर कपूर और आलिया भट्ट जल्द शादी करने वाले हैं, इन्हें शादी के जोड़े में देखने के लिए हर कोई बेकरार है। कल यानी 13 अप्रैल से इस बॉलीवुड कपल की शादी के फंक्शंस शुरू हो गए थे। रणबीर कपूर के वास्तु हाउस में मेहंदी और संगीत सेरेमनी रखी गई थी। आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की शादी के चलते उनका घर जगमगा उठा है। कल इस कपल की मेहंदी और संगीत सेरेमनी थी जिसमें करिश्मा कपूर, करीना कपूर खान और करण जौहर समेत कई बॉलीवुड सेलिब्रिटीज शामिल हुए थे। आपकी तरह हम भी रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की मेहंदी सेरेमनी की पहली तस्वीर देखने के लिए बेचैन थे। अब जाकर करिश्मा कपूर ने कपल की मेहंदी सेरेमनी की पहली तस्वीर साझा की है। 

करिश्मा कपूर ने साझा की मेहंदी की पहली तस्वीर

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के शादी के फंक्शन के दौरान करिश्मा कपूर को नारंगी एथेनिक आउटफिट में देखा गया था। बॉलीवुड की जानी-मानी अदाकारा ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर आखिरकार आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की मेहंदी सेरेमनी की पहली तस्वीर साझा कर दी है। अदाकारा ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपने पैरों की तस्वीर साझा की है जिस पर एक खूबसूरत मेहंदी डिजाइन बना हुआ है। यह तस्वीर साझा करने के साथ अदाकारा ने कैप्शन में लिखा 'मुझे मेहंदी से प्यार है' इसके साथ उन्होंने दिल वाली इमोजी भी कैप्शन में दी।

यह तो हम सबको पता था कि रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी और शादी के फंक्शंस में बॉलीवुड के एक से बढ़कर एक सितारे मौजूद रहेंगे। और कुछ ऐसा ही हुआ, कल जब रणबीर और आलिया की मेहंदी सेरिमनी थी तब इस फंक्शन के दौरान करीना कपूर खान, करिश्मा कपूर, आदार जैन, अरमान जैन, करण जौहर, अयान मुखर्जी और पूजा भट्ट समेत कई बॉलीवुड सितारे शामिल थे। 

End of Article