करण जौहर के शो पर कृति सेनन ने किया टाइगर श्रॉफ को रिजेक्ट, बताया क्यों जिंदगी में कभी नहीं करना चाहतीं उन्हें डेट

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 1, 2022, 08:22 PM IST

Koffee With Karan 7 Updates: करण जौहर के पॉपुलर टॉक शो कॉफी विद करण 7 के लेटेस्ट एपिसोड में कृति सेनन और टाइगर श्रॉफ को एक साथ देखा गया। यहां कृति सेनन ने यह खुलासा किया कि वह कभी भी टाइगर श्रॉफ को डेट नहीं करेंगी। 

करण जौहर के शो पर कृति सेनन ने किया टाइगर श्रॉफ को रिजेक्ट, बताया क्यों जिंदगी में कभी नहीं करना चाहतीं उन्हें डेट
Photo Credit: Instagram

Koffee With Karan 7 Latest Updates: कॉफी विद करण सीजन 7 (Koffee With Karan 7) के लेटेस्ट एपिसोड में काउच पर बॉलीवुड इंडस्ट्री के लीडिंग एक्टर्स टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) और कृति सेनन (Kriti Sanon) को देखा गया। यहां कृति सेनन (Kriti Sanon) और टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) ने करण जौहर के सामने अपने पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ से जुड़े कई खुलासे किए। करण जौहर से बात करते हुए कृति सेनन ने बताया कि उन्होंने स्टूडेंट ऑफ द ईयर फिल्म (Student Of The Year Film) के लिए ऑडिशन दिया था। लेकिन बाद में यह फिल्म आलिया भट्ट के पास चली गई थी जो सिद्धार्थ मल्होत्रा और वरुण धवन के साथ नजर आई थीं। 

कृति सेनन (Kriti Sanon) ने करण जौहर (Karan Johar) से बात करते हुए यह कहा कि उन्होंने सबसे पहले स्टूडेंट ऑफ द ईयर फिल्म के लिए ऑडिशन दिया था लेकिन उन्हें रिजेक्ट कर दिया गया था। इसके बाद जब करण जौहर (Karan Johar) ने स्टार्स का नाम लेते हुए पूछा कि आप इन्हें किस वजह से डेट करना चाहेंगी और किस वजह से डेट नहीं करना चाहेंगी। जब टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) की बारी आई तब उन्होंने कहा कि टाइगर श्रॉफ को डेट इसलिए करना चाहेंगी क्योंकि वह बहुत हाॅट हैं। इसके बाद उन्होंने यह भी बताया कि वह टाइगर श्रॉफ को इसलिए डेट नहीं करना चाहती क्योंकि वह बात-बात पर पलट जाते हैं। 

कृति सेनन की यह बात सुनने के बाद टाइगर श्रॉफ दंग रह गए। जिसके बाद कृति ने यह साफ किया कि टाइगर श्रॉफ बहुत कलाबाजियां और फ्लिप करते हैं। इसके बाद सिद्धार्थ मल्होत्रा का जब नाम लिया गया तो उन्होंने कहा कि वह‌ एक अच्छे दिखने वाले दिल्ली-पंजाबी बाॅय हैं लेकिन वह पहले से ही किसी रिश्ते में हैं।‌ इसके साथ कृति ने यह हिंट दे दिया कि सिद्धार्थ मल्होत्रा किसी रिलेशनशिप में हैं।

End of Article