ऑटो न्यूज़

Diwali के बाद Car खरीदने का प्लान? नवंबर में आ रही हैं ये 5 नई गाड़ियां

Upcoming Cars in November 2026: क्या आप भी एक नई कार खरीदने का प्लान बना रहे हैं? अगर हां तो आपको भी इस महीने नवंबर में लॉन्च होने वाले मॉडल्स पर एक नजर डालनी चाहिए।

Image

नवंबर में लॉन्च होने जा रही हैं ये गाड़ियां

Upcoming Cars in November 2026: नवंबर का महीना भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार के लिए काफी खास रहने वाला है। इस महीने देश में कई नई कारें लॉन्च होने जा रही हैं। इनमें इलेक्ट्रिक कारों से लेकर हाइब्रिड और लग्जरी गाड़ियां तक शामिल हैं। Mercedes-Benz, BYD के लग्जरी ब्रांड Denza, Toyota और MINI जैसे बड़े ब्रांड अपने नए मॉडल पेश करेंगे। अगर आप इस महीने नई कार खरीदने की योजना बना रहे हैं तो इन पांच अपकमिंग कारों पर नजर डाल सकते हैं-

Mercedes-Benz GLC Electric

Mercedes-Benz अपनी नई इलेक्ट्रिक SUV GLC Electric को 4 नवंबर 2026 को लॉन्च करेगी। शुरुआत में इसका GLC 400 4MATIC वेरिएंट पेश किया जाएगा। इसमें 94kWh की बैटरी और डुअल मोटर सेटअप मिलेगा। यह 490hp की पावर और 800Nm का टॉर्क जनरेट करेगी। कंपनी के मुताबिक, इसकी WLTP रेंज 715 किलोमीटर तक होगी। यह कार महज 4.3 सेकंड में 100kmph की रफ्तार पकड़ सकती है।

Denza Z9 GT

BYD का लग्जरी ब्रांड Denza 13 नवंबर को भारत में एंट्री करने जा रहा है। इसकी Z9 GT इलेक्ट्रिक कार भी पेश की जा सकती है। इसमें 122.5kWh की बैटरी मिलेगी, जो 600 किलोमीटर तक की WLTP रेंज दे सकती है। इसका ट्राई-मोटर सेटअप 1,156hp की पावर और 1,210Nm का टॉर्क देगा।

Denza D9

Denza की D9 लग्जरी इलेक्ट्रिक MPV भी भारत में दस्तक दे सकती है। इसमें सात सीटों का लेआउट मिलेगा। दूसरी रो में कैप्टन सीटें होंगी, जिनमें मसाज, हीटिंग और वेंटिलेशन जैसे फीचर्स मिलेंगे। इसमें 103.36kWh की बैटरी और 520 किलोमीटर तक की संभावित WLTP रेंज मिलेगी।

Toyota Innova Hycross Facelift

Toyota 26 नवंबर को Innova Hycross का फेसलिफ्ट मॉडल लॉन्च कर सकती है। इसमें नई ग्रिल, अपडेटेड हेडलैंप, नए बंपर और अलॉय व्हील्स देखने को मिल सकते हैं। केबिन में बड़ा टचस्क्रीन और नए अपहोल्स्ट्री डिजाइन की उम्मीद है। इसमें फ्लेक्स-फ्यूल स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड इंजन भी मिल सकता है।

New MINI Cooper SE

MINI 27 नवंबर को नई जनरेशन Cooper SE इलेक्ट्रिक कार लॉन्च कर सकती है। इसमें 54.2kWh की बैटरी मिलेगी, जो 402 किलोमीटर तक की WLTP रेंज दे सकती है। इसकी मोटर 218hp की पावर और 330Nm का टॉर्क जनरेट करेगी। इसके साथ Paul Smith Edition भी पेश किया जा सकता है।

Shivani Kotnala
शिवानी कोटनालाauthor

शिवानी कोटनाला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। पत्रकारिता के करियर में 3 साल से ज्यादा के अनुभव के साथ शिवानी ने बिजनेस और टेक से जुड़ी खबरों पर काम किया है। यूटीलिटी, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग से जुड़ी खबरों पर वह लगातार लिख रही हैं। शिवानी ने डिजिटल के साथ-साथ न्यूज एजेंसी में भी काम किया है।

और पढ़ें
End of Article