Brahmastra: ब्रह्मास्त्र में हनुमानजी जैसा होगा शाहरुख खान का किरदार? आज खुलेगा वानरास्त्र का रहस्य

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 9, 2022, 07:19 AM IST

Shah rukh Brahmastra Look: शाहरुख खान फिल्म ब्रह्मास्त्र में कैमियो रोल में नजर आएंगे, जो कि काफी अहम होगा। फिल्म से अब शाहरुख खान की पहली झलक सामने आई थी जिसने फैंस को रोमांचित कर दिया था। जानिए फिल्म में कैसा हो सकता है शाहरुख खान का रोल।

Brahmastra: ब्रह्मास्त्र में हनुमानजी जैसा होगा शाहरुख खान का किरदार? आज खुलेगा वानरास्त्र का रहस्य

Shahrukh Khan look in Brahmastra Part One: फिल्म ब्रह्मास्त्र पार्ट वन शिवा (Brahmastra Part One: Shiva) की रिलीज का काउंटडाउन शुरू हो गया है। फिल्म आज यानी नौ सितंबर 2022 को रिलीज हो रही है। फिल्म में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट जहां लीड रोल में हैं। वहीं, फिल्म में शाहरुख खान का एक स्पेशल कैमियो रोल होने वाला है। फिल्म से शाहरुख खान की कुछ फोटोज लीक हुई थी। फिल्म रिलीज से आठ दिन पहले ब्रह्मास्त्र से शाहरुख खान की पहली झलक सामने आई थी।  फिल्म के प्रोड्यूसर करण जौहर ने एक वीडियो शेयर किया था।

करण जौहर (Karan Johar) ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया था। ब्रह्मास्त्र की क्लिप दिखाई जिसमें एक शख्स कुछ सुपर नेचुरल शक्तियों से लड़ रहा है। हालांकि, एक्टर की शक्ल नहीं दिखाई है लेकिन, साफ पता चलता है कि ये कोई और नहीं बल्कि शाहरुख खान (Shahrukh Khan) हैं। इस वीडियो से साफ नजर आ रहा है कि फिल्म में बेहतरीन वीएफएक्स होंगे। इस वीडियो के साथ करण जौहर ने लिखा, 'वानरास्त्र की असीम शक्तियां का रहस्य आठ दिनों में खुलेगा। ब्रह्मास्त्र फिल्म नौ सितंबर को आपके नजदीकी सिनेमाघरों में।' वानरास्त्र से माना जा रहा है कि फिल्म में शाहरुख का किरदार भगवान हनुमान जैसा होगा।

फिल्म में ऐसा हो सकता है शाहरुख खान का रोल
बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक शाहरुख खान फिल्म ब्रह्मास्त्र में एक साइंटिस्ट का किरदार निभा रहे हैं। शाहरुख खान की शक्तियों को मौनी रॉय चुरा लेती हैं। अब आगे क्या होता है वह फिल्म देखने के बाद ही पता चलेगा। फिल्म में शाहरुख खान का रोल लगभग 15 से 20 मिनट तक का होगा। गौरतलब है कि शाहरुख खान ने हाल ही में आमिर खान की फिल्म लाल सिंह चड्ढा में भी कैमियो रोल निभाया था।  

वर्कफ्रंट की बात करें तो शाहरुख खान फिल्म पठान में नजर आने वाले हैं। फिल्म साल 2023 में रिपब्लिक डे के मौके पर रिलीज होगी। इसके अलावा शाहरुख खान एटली की फिल्म जवान में भी काम करेंगे। इसके अलावा शाहरुख खान राजकुमार हिरानी की फिल्म डंकी में नजर आएंगे। ये फिल्म साल 2023 में क्रिसमस डे के मौके पर रिलीज होगी।  

End of Article