टीवी मसाला

Rupali Ganguly ने खटखटाया बॉम्बे हाई कोर्ट का दरवाजा, पर्सनैलिटी राइट्स पर उठाया कदम

Rupali Ganguly Approaches Bombay High Court: टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस रुपाली गांगुली ने हाल ही में बॉम्बे हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। उन्होंने पर्सनालिटी और पब्लिसिटी राइट्स के सिलसिले में बड़ा कदम उठाया है।

Image

Rupali Ganguly ने खटखटाया बॉम्बे हाई कोर्ट का दरवाजा (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

Rupali Ganguly Approaches Bombay High Court: टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस रुपाली गांगुली अक्सर सुर्खियों में नजर आती हैं। रुपाली गांगुली ने अपने टीवी शो 'अनुपमा' के जरिए लोगों का खूब दिल जीता है। 'अनुपमा' से रुपाली गांगुली घर-घर में छा गई हैं। एक्ट्रेस को टीवी की टीआरपी क्वीन भी माना जाता है। लेकिन हाल ही में उन्होंने बॉम्बे हाईकोर्ड का दरवाजा खटखटाया है। रुपाली गांगुली ने पर्सनालिटी राइट्स को लेकर बड़ा कदम उठाया है। उन्होंने अपनी तस्वीरों, वीडियो और पहचान के गलत इस्तेमाल पर बॉम्बे हाईकोर्ड से सुरक्षा की मांग की है। बताया जा रहा है कि इस मामले के सिलसिले में रुपाली गांगुली ने अपनी वकील सना खान के सहारे बॉम्बे हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की है। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20: माही विज पर फूटा Love Gill की मां का गुस्सा, लगाई लताड़; जानें वजह

याचिका में रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly) की इजाजत के बगैर उनकी पहचान को वेबसाइट, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म और कमर्शियल प्लेटफॉर्म पर इस्तेमाल करने से रोकने की मांग की गई है। वहीं इस कमर्शियल सूट को रुपाली गांगुली के नाम, आवाज, छवि, सिग्नेचर और पर्सनालिटी को बचाने के लिए दाखिल किया गया है। इतना ही नहीं. याचिका में एक्ट्रेस की एआई से बनाई गई तस्वीरें बनाने और सोशल मीडिया पर शेयर करने पर भी चिंता जाहिर की गई है। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20 से निकलते ही आसिफ खान ने बताया Scout-Love की बॉन्डिंग का सच, बोले- जो हमने घर में देखा...(Exc)

Rupali Ganguly ने खटखटाया बॉम्बे हाई कोर्ट का दरवाजा

Rupali Ganguly ने खटखटाया बॉम्बे हाई कोर्ट का दरवाजा

    रुपाली गांगुली की ओर से दायर की गई याचिका में कहा गया है कि कुछ वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एआई से बने कंटेंट और GIF में उनकी छवि का गलत इस्तेमाल हो रहा है। ये उनके निजता के अधिकार का भी उल्लंघन कर रहा है।

    बता दें कि रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly) से पहले भी कई सितारों ने अपनी पर्सनालिटी राइट्स के संबंध में बॉम्बे हाईकोर्ट और दिल्ली हाई कोर्ट का रुख किया था। इस लिस्ट में कृति सेनन, अक्षय कुमार, ऋतिक रोशन, ऐश्वर्या राय, अभिषेक बच्चन, अनिल कपूर, मनोज बाजपेई और जैकी श्रॉफ जैसे सितारे शामिल हैं।

    ashna malik
    आशना मलिकauthor

    आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

    और पढ़ें
    End of Article