प्रेग्नेंसी के बाद सोनम कपूर ने फ्लॉन्ट किया पोस्टपार्टम बेली, मैटरनिटी आउटफिट में एक्ट्रेस लगीं स्टाइलिश

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 1, 2022, 06:51 PM IST

Sonam Kapoor postpartum belly video : सोनम कपूर अपने मदरहुड फेज को एन्जॉय कर रही हैं। एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर अपना लेटेस्ट वीडियो शेयर किया है जिसमें वो पोस्टपार्टम बेली फ्लॉन्ट करते नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

प्रेग्नेंसी के बाद सोनम कपूर ने फ्लॉन्ट किया पोस्टपार्टम बेली, मैटरनिटी आउटफिट में एक्ट्रेस लगीं स्टाइलिश
Photo Credit: Instagram

Sonam Kapoor postpartum belly video : सोनम कपूर और उनके पति आनंद अहूजा ने अपने न्यू बॉन बेबी का हाल ही में वेलकम किया है। एक्ट्रेस कुछ दिनों पहले ही अस्पताल से डिस्चार्ज होकर घर लौटी हैं। सोनम ने अपने बेटे के घर का नाम सिंबा रखा है। इसका खुलासा सोनम की बहन रिया ने किया था। रिया ने अपने इंस्टाग्राम पर बेबी के वेलकम की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर की थीं। सोनम कपूर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर पोस्टपार्टम बेली का वीडियो शेयर किया है।

सोनम कपूर ने इंस्टाग्राम पर ब्लैक आउटफिट में लेटेस्ट वीडियो शेयर किया है। एक्ट्रेस ने वीडियो शेयर कर लिखा, मैं अभी भी अपने मैटरनिटी के कपड़े पहन रही हूं, मेरा टमी पूरी तरह से अंदर नहीं गया है लेकिन अच्छा लग रहा है। एक्ट्रेस का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है।

सोनम ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया वीडियो

सोनम कपूर ने बेटे को दिया है जन्म

सोनम कपूर ने 20 अगस्त 2022 को बेटे को जन्म दिया। कपल ने इस बात की जानकारी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की थी। आनंद ने एक नोट शेयर करते हुए डाक्टर्स, नर्स सभी को शुक्रिया कहा था। सोनम और आनंद के घर आया नन्हा मेहमान। कपूर खानदान के लिए ये खास पल है। सोनम और उनके बेटे के घर आने की खुशी में आनंद और अनिल कपूर ने मीडिया को मिठाइयां बांटी थी।

वहीं, वर्क फ्रंट की बात करें तो सोनम कपूर लंबे समय से फिल्मों से दूर हैं। एक्ट्रेस आखिरी बार अपने पिता अनिल कपूर के साथ एके वर्सेस एक में नजर आई थीं। एक्ट्रेस जल्द थ्रिलर सस्पेंस फिल्म ब्लाइंड में नजर आएंगी। ये फिल्म ओटीटी पर रिलीज होगी।

End of Article