बॉक्स ऑफिस

Ramayana Advance Booking: रिलीज से पहले रणबीर कपूर की फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, भारत में कमाए इतने करोड़

Ramayana Advance Booking Collection: बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर और साउथ सुपरस्टार यश की फिल्म 'रामायण: पार्ट वन' की एडवांस बुकिंग ने कमाल कर दिया है। यह फिल्म अब तक 73 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर चुकी है।

Image

रिलीज से पहले ही रणबीर कपूर की 'रामायण' ने कमाए इतने करोड़ (Pic Credit: Instagram)

Ramayana Advance Booking Collection: नितेश तिवारी के निर्देशन में बनकर तैयार हुई रणबीर कपूर और यश की फिल्म 'रामायण: पार्ट वन' की एडवांस बुकिंग मेकर्स ने काफी दिनों पहले ही ओपन कर दी थी। इस मूवी को देखने का क्रेज लोगों के अंदर साफ तौर पर नजर आ रहा है। दिलचस्प बात यह है कि रिलीज से पहले ही यह मूवी बॉक्स ऑफिस पर नए रिकॉर्ड को बनाने की ओर बढ़ रही है। तो चलिए देखते हैं 5 नवंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देने ने यह मूवी अब तक भारत में कितने करोड़ रुपये का कारोबार एडवांस बुकिंग से कर चुकी है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Emraan Hashmi ने नई हॉरर फिल्म 'Rooh' की बड़ी घोषणा, 2027 में हिलेंगे सिनेमाघर)

भारत में एडवांस बुकिंग से की करोड़ों रुपये की कमाई

Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक रणबीर कपूर और यश की फिल्म 'रामायण: पार्ट वन' ने भारत में पांच शो डेट्स के लिए एडवांस बुकिंग के जरिए कुल 73.40 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन दर्ज किया है। इसमें ब्लॉक सीटों को हटाने के बाद फिल्म की कमाई 58.57 करोड़ बताई गई है। फिल्म के प्रीमियर डे यानी पहले दिन के लिए सबसे ज्यादा टिकटों की बिक्री हुई है। इस दौरान एडवांस बुकिंग से 32.41 करोड़ का कलेक्शन सामने आया है। अब तक फिल्म के 60,124 शो के लिए करीब 18.67 लाख टिकट बिक चुके हैं। भारत में शानदार एडवांस बुकिंग के साथ-साथ फिल्म ने विदेशी बाजारों में भी अपनी मजबूत पकड़ बना ली है।

राज्यों के हिसाब से देखें तो पहले दिन की एडवांस बुकिंग में कर्नाटक सबसे आगे है। यहां फिल्म ने 5.90 करोड़ की कमाई दर्ज की है। वहीं महाराष्ट्र 5.59 करोड़ के साथ दूसरे स्थान पर है। दिल्ली में भी फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। राजधानी में 4.34 करोड़ की एडवांस बुकिंग हुई है जबकि तेलंगाना 2.59 करोड़ के साथ चौथे स्थान पर है। 'रामायण' की एडवांस बुकिंग में हिंदी वर्जन का दबदबा साफ नजर आ रहा है। पहले दिन के प्री-सेल्स कलेक्शन में हिंदी भाषा की हिस्सेदारी सबसे ज्यादा है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Dia Mirza Diwali Video Controversy: बॉम्बे हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, BMC को फिर से अपलोड करना होगा वीडियो)

3D और IMAX जैसे प्रीमियम फॉर्मेट की भी जबरदस्त डिमांड

फिल्म की एडवांस बुकिंग में 3D और प्रीमियम स्क्रीनिंग फॉर्मेट की भी अच्छी खासी डिमांड है। हिंदी 3D वर्जन ने पहले दिन करीब 14.47 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन किया है। इसके लिए 7,973 शो में टिकटों की बिक्री हुई है। वहीं IMAX, 4DX, Dolby, ICE और EPIQ जैसे प्रीमियम फॉर्मेट से फिल्म ने 5.32 करोड़ की एडवांस बुकिंग दर्ज की है।

खास बात यह है कि नॉर्थ अमेरिका में फिल्म ने प्रीमियर टिकट बिक्री के मामले में एनिमल, जवान, पुष्पा 2, आरआरआर, बाहुबली 2 और कल्कि 2898 एडी जैसी चर्चित फिल्मों के अनुमानित आंकड़ों को भी पीछे छोड़ दिया है। 'रामायण: पार्ट वन' नॉर्थ अमेरिका में अपने शुरुआती पांच दिनों में करीब 13 से 14 मिलियन डॉलर (लगभग 123 से 133 करोड़) का कारोबार कर सकती है।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article