बॉलीवुड

"उसकी मां ने मुझे गालियां...", Orry ने उतारा Sara Ali Khan के चेहरे से शराफत का नकाब!!

ओरी ने नेहा धूपिया के शो पर खुलासा किया है कि सारा अली खान उनकी बहुत अच्छी दोस्त होती थीं लेकिन जरूरत के वक्त में उन्होंने पीठ दिखा दी, जिसके बाद दोनों की दोस्ती टूट गई।

Image

"उसकी मां ने मुझे गालियां...", Orry ने उतारा Sara Ali Khan के चेहरे से शराफत का नकाब!!

KEY HIGHLIGHTS
  • ओरी ने बताया सारा-अमृता का सच
  • अमृता ने दी ओरी को गालियां
  • टूट गई सारा-ओरी की दोस्ती

एक वक्त था जब लोग ये पूछते थे की ओरी कौन है? सोशल मीडिया के दम पर ओरी ने गजब की फैन फॉलोइंग तैयार की है, जो उन्हें खूब प्यार करती है। इन्हीं फैंस की वजह से अब लोग ये पूछना बंद कर चुके हैं कि ओरी कौन हैं लेकिन अब हर किसी के दिमाग में ये सवाल है कि आखिरकार ओरी और सारा अली खान की दुश्मनी क्यों है? कभी एक-दूसरे के पक्के दोस्त रहे दोनों अब दुश्मन बन चुके हैं। ओरी पानी पी-पीकर सारा के खिलाफ जहर उगलते हैं, जिसकी वजह किसी को नहीं पता है। हालांकि अब ओरी ने नेहा धूपिया के शो में जाकर खुलासा कर दिया है कि आखिरकार उन्हें सारा अली खान से इतनी नफरत क्यों है? TimesNow NavBharat पर ये खबर भी पढ़ें: Emraan Hashmi ने नई हॉरर फिल्म 'Rooh' की बड़ी घोषणा, 2027 में हिलेंगे सिनेमाघर

Orry ने बताई Sara Ali Khan संग दुश्मनी की वजह

नेहा धूपिया के शो पर ओरी ने खुलासा किया है कि उन्होंने सारा अली खान और अमृता अरोड़ा दोनों को ही अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से हटा दिया है। ओरी ने बताया है कि उन्होंने सारा की हमेशा मदद की है लेकिन एक बार जब उन्हें सारा की मदद की जरूरत थी तो वो गायब हो गईं। इस कारण उनका दिल टूट गया और सारा ने कभी भी उनसे माफी नहीं मांगी। यही कारण है कि कभी अच्छे दोस्त रहे सारा-ओरी अब दुश्मन हैं। TimesNow NavBharat पर ये खबर भी पढ़ें: Sanki: बॉर्डर 2 की ये हसीना लड़ाएगी अहान शेट्टी संग रोमांस

ओरी के अनुसार, "मैं और सारा बचपन के दोस्त हैं। हम स्कूल में साथ थे और फिर कॉलेज में भी हम साथ ही रहे। मैं हर मुश्किल घड़ी में उनके साथ खड़ा रहा हूं। वो जब गोवा में थीं और बुरे केस में फंस गई थीं तब भी मैंने उनका साथ दिया था लेकिन जिंदगी में जब उन्हें एक बार मेरे साथ खड़ा होना था तो वो गायब हो गईं। उस वक्त मुझे बहुत बुरा लगा।"

"सारा ने मेरा हाल-चाल जानने के लिए भी कॉल नहीं किया। मैंने तब उनका साथ दिया था जब वो बहुत बुरे दौर से गुजर रही थीं और उनकी जिंदगी बिखर सी गई थी। सबने मुझसे कहा था कि मैं उन्हें छोड़ दूं लेकिन मैंने ऐसा नहीं किया। उस समय मैंने उनका ध्यान रखा, उनकी मां और भाई का भी ख्याल रखा। हालांकि उन्हें जब मेरे साथ खड़ा होना था तब वो एक फोन तक नहीं कर पायीं। उनकी मां ने मुझे गालियां दीं और मेरे बारे में गलत-गलत बातें बोलीं। मैंने इसी कारण सारा के साथ दोस्ती तोड़ दी और फिर हमने कभी बात नहीं की। सारा ने आजतक मुझसे इस कारण माफी तक नहीं मांगी है।"

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article