एजुकेशन

MPPSC ने जारी की ADPO परीक्षा की आंसर की, यहां जानें डाउनलोड करने का तरीका

MPPSC ADPO Answer Key 2026 OUT: मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) ने इस परीक्षा की प्रोविजनल आंसर की जारी कर दी है। उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट mppsc.mp.gov.in पर जाकर आंसर की चेक और डाउनलोड कर सकते हैं।

Image

MPPSC ने जारी की ADPO परीक्षा की आंसर की

MPPSC ADPO Answer Key 2026 Released: मध्य प्रदेश में असिस्टेंट डिस्ट्रिक्ट पब्लिक प्रॉसिक्यूशन ऑफिसर (ADPO) भर्ती परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवारों के लिए जरूरी खबर है। मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) ने इस परीक्षा की प्रोविजनल आंसर की जारी कर दी है। उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट mppsc.mp.gov.in पर जाकर आंसर की चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। आयोग ने 2 नवंबर 2026 को आंसर की अपलोड की थी। जबकि, ADPO भर्ती परीक्षा का आयोजन 1 नवंबर 2026 को किया गया था। यह परीक्षा विज्ञापन संख्या 03/2026 के तहत एक ही शिफ्ट में हुई थी।

चारों सेट की आंसर की एक PDF में

MPPSC ने जनरल स्टडीज और लॉ, दोनों विषयों की आंसर की जारी की है। इसमें प्रश्न पत्र के चारों सेट A, B, C और D के सही जवाब एक ही PDF में दिए गए हैं। उम्मीदवारों को सलाह है कि वे अपने प्रश्न पत्र के सेट के अनुसार ही जवाबों का मिलान करें।

कौन कर सकता है आपत्ति

अगर किसी उम्मीदवार को आयोग की ओर से दिए गए किसी जवाब पर संदेह है, तो वह ऑनलाइन माध्यम से आपत्ति दर्ज करा सकता है। इसके लिए पांच दिन का समय दिया गया है। यह अवधि आपत्ति दर्ज करने वाला लिंक सक्रिय होने की तारीख से शुरू होगी।

आपत्ति के साथ निर्धारित फीस जमा करना भी जरूरी है। इसके अलावा उम्मीदवारों को अपने दावे के समर्थन में प्रमाण देने होंगे। इनमें किताब का नाम, लेखक, पेज नंबर, प्रकाशन वर्ष और एडिशन जैसी जानकारी शामिल होनी चाहिए। तय समय के बाद या ऑनलाइन सुविधा के अलावा किसी अन्य माध्यम से भेजी गई आपत्तियों पर विचार नहीं किया जाएगा।

MPPSC ADPO Answer Key 2026 Steps to Download

1. सबसे पहले mppsc.mp.gov.in पर जाएं।

2. होमपेज पर What's New या Notices सेक्शन खोलें।

3. ADPO Exam 2026 Provisional Answer Key लिंक पर क्लिक करें।

4. PDF में अपने प्रश्न पत्र सेट की आंसर की देखें।

5. इसे डाउनलोड करके अपने जवाबों से मिलान करें।

उम्मीदवारों के लिए जरूरी सलाह: आपत्ति दर्ज करने की अंतिम तारीख जानने के लिए आधिकारिक पोर्टल पर जारी नोटिस जरूर देखें।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article