करण जौहर अपने 50वें बर्थडे पर देंगे ग्रैंड पार्टी, आलिया-रणबीर से दीपिका-शाहरुख तक होंगे शामिल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 6, 2022, 06:42 PM IST

Karan Johar grand birthday bash plan: करण जौहर का 50वां बर्थडे 25 मई को सेलिब्रेट किया जाएगा, जिसके लिए उन्होंने फुल प्लान तैयार कर लिया है। करण जौहर की ग्रैंड पार्टी के बारे में खास जानकारी सामने आई है...

करण जौहर अपने 50वें बर्थडे पर देंगे ग्रैंड पार्टी, आलिया-रणबीर से दीपिका-शाहरुख तक होंगे शामिल

Karan Johar Birthday Plan: करण जौहर इस साल अपने 50वें जन्मदिन को ग्रैंड तरीके से सेलिब्रेट करने वाले हैं। अपने बर्थडे पर करण सभी बॉलीवुड सितारों को इनवाइट कर एक शानदार पार्टी होस्ट करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। फिल्म निर्माता करण का 50वां बर्थडे 25 मई को सेलिब्रेट किया जाएगा, जिसके लिए उन्होंने फुल प्लान तैयार कर लिया है। करण जौहर की जन्मदिन की पार्टी के बारे में विशेष जानकारी आई है कि निर्देशक यशराज फिल्म्स स्टूडियो में बॉलीवुड के मशहूर हस्तियों के साथ अपना जन्मदिन मनाएंगे।

करण जौहर के जन्मदिन का प्लान!
करण के एक करीबी ने उनके बर्थडे प्लान के बारे में खुलासा किया है। सूत्र ने बताया, 'करण इस साल वाईआरएफ(यशराज फिल्म्स स्टूडियो) में अपने जन्मदिन की मेजबानी करेंगे। उनकी सितारों से भरी इस पार्टी की थीम ब्लैक एंड ब्लिंग होगी। धर्मा प्रोडक्शंस के तहत काम करने वाले सभी निर्देशक यहां मौजूद रहेंगे। करण जौहर अपनी पार्टी में बॉलीवुड सुपरस्टार शाह रुख खान और सलमान खान को भी आमंत्रित करेंगे। उनके अलावा, पावर कपल रणबीर कपूर-आलिया भट्ट और रणवीर सिंह-दीपिका पादुकोण की भी यहां आने की संभावनाएं हैं।'


वर्कफ्रंट की बात करें तो करण जौहर 5 साल के अंतराल के बाद निर्देशन में वापसी कर रहे हैं। निर्देशक रॉकी और रानी की प्रेम कहानी का निर्देशन करेंगे। फिल्म में रणवीर सिंह, आलिया भट्ट, धर्मेंद्र, जया बच्चन और शबाना आजमी हैं। करण ने रॉकी और रानी की प्रेम कहानी की शूटिंग शुरू कर दी है। दूसरी ओर अयान मुखर्जी द्वारा निर्देशित उनका प्रोडक्शन वेंचर ब्रह्मास्त्र रिलीज के लिए तैयार है। रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, अमिताभ बच्चन, नागार्जुन, डिंपल कपाड़िया और मौनी रॉय स्टारर ब्रह्मास्त्र 9 सितंबर, 2022 को रिलीज होने वाली है।

End of Article