शादी में इतने लाख का लहंगा पहनेंगी अक्षरा, ये रिश्ता क्या कहलाता है पर पानी की तरह पैसा बहा रहे मेकर्स

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 6, 2022, 05:49 PM IST

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Akshara lehenga cost: ये रिश्ता क्या कहलाता है के मेकर्स ने अभीरा के वेडिंग ट्रैक पर खूब पैसा खर्च किया है। जानें कितनी है अक्षरा के ब्राइडल लहंगे की कीमत...

शादी में इतने लाख का लहंगा पहनेंगी अक्षरा, ये रिश्ता क्या कहलाता है पर पानी की तरह पैसा बहा रहे मेकर्स

YRKKH Akshara lehenga cost: ये रिश्ता क्या कहलाता है टीवी सीरियल फिलहाल शादी का ट्रैक चल रहा है। जैसा कि हम देख रहे हैं ये रिश्ता क्या कहलाता है में अभिरा उर्फ अभिमन्यु बिड़ला और अक्षरा गोयनका की शादी के फंक्शन देखने को मिल रहे हैं। हर्षद चोपड़ा अभि का किरदार निभा रहे हैं जबकि प्रणाली राठौड़ अक्षु की भूमिका में हैं। ये रिश्ता क्या कहलाता है की इस जोड़ी को दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है। हर्षद और प्रणाली की केमेस्ट्री लगतार फैन्स को पसंद आ रही है और उनकी ऑन-स्क्रीन शादी भी सबसे ज्यादा चर्चाओं में है। अभीरा की शादी जयपुर में हो रही है। ये रिश्ता क्या कहलाता है के मेकर्स ने वेडिंग ट्रैक पर खूब पैसा खर्च किया। जानें कितनी है अक्षरा के ब्राइडल लहंगे की कीमत...

प्रणाली राठौड़ का ब्राइडल लुक सामने आ चुका है जिसमें वो दुल्हन बनीं एकदम गुड़िया की तरह दिख रही हैं। उन्हें इस स्पेशल ट्रैक के लिए क्लासिक रेड और गोल्डन ब्राइडल लहंगा पहनाया गया है। प्रणाली एकदम राजपुताना दुल्हन या कहें एक राजकुमारी की तरह दिख रही हैं। हर्षद चोपड़ा भी किसी राजकुमार से कम नहीं लग रहे हैं। व्हाइट और गोल्डन शेरवानी में हर्षद एकदम प्रणाली को टक्कर दे रहे हैं।

इतनी है अक्षरा के लहंगे की कीमत
ये रिश्ता क्या कहलाता है में ऑन-स्क्रीन शादी के लिए प्रणाली राठौड़ के लिए काफी महंगा आउटफिट चुना गया है। जैसा कि आप सभी देख सकते हैं कि अक्षरा का गेट अप बहुत भारी है। प्रणाली ने इसे बहुत ही खूबसूरती के साथ कैरी किया है और वो बेहद शानदार लग रही हैं। अगर रिपोर्ट्स की मानें तो अक्षरा के ब्राइडल लहंगे की कीमत करीब 2,35,000 रुपये बताई जा रही है। अक्षरा के इस लहंगे में अमेरिकी हीरे लगे हैं।

आपको बता दें, शो में प्रणाली राठौर और हर्षद चोपड़ा की केमिस्ट्री को इस कदर फैन्स को पसंद आ रही है कि लोग चाहते हैं कि वे असल जिंदगी में भी कपल बन जाएं। अक्सर दोनों शो में अपने रोमांटिक अंदाज से फैंस का दिल जीतते नजर आते हैं, लेकिन अब उनके वेडिंग ट्रैक पर सबकी निगाहें टिकी हुई हैं। जैसे ही दोनों की कोई फोटो या वीडियो सामने आता है उनकी केमिस्ट्री देखकर फैंस भी अपने आप को कमेंट करने से नहीं रोक पाते हैं।

End of Article