कनिका कपूर ने होने वाले पति संग किया जमकर डांस, शुरू हुए बॉलीवुड सिंगर के प्री-वेडिंग फंक्शन

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 19, 2022, 05:49 PM IST

Kanika Kapoor Pre wedding Function: कनिका की पहली शादी एनआरआई व्यवसायी राज चंडोक से की थी, जो कि लंदन में रहते थे। कनिका और राज का 2012 में तलाक हो गया था...

कनिका कपूर ने होने वाले पति संग किया जमकर डांस, शुरू हुए बॉलीवुड सिंगर के प्री-वेडिंग फंक्शन

Kanika Kapoor dance in pre-wedding: सनी लियोन के फेमस गाने 'बेबी डॉल मैं सोने दी' से खूब पॉपुलर हुईं कनिका कपूर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर जल्द ही शादी करने वाली हैं। 20 मई को कनिका अपने बॉयफ्रेंड गौतम के साथ शादी के बंधन में बंध रही हैं। फिलहाल कनिका कपूर के प्री-वेडिंग फंक्शन शुरू हो चुके हैं। सोशल मीडिया पर उनके प्री वेडिंग फंक्शन के की तस्वीरें और वीडियोज खूब वायरल हो रहे हैं। एक फोटो में कनिका कपूर और गौतम अपने क्लोज फ्रेंड्स के साथ बैठे दिख रहे हैं। 

आप देख सकते हैं कि दोनों अपने  सभी दोस्तों के साथ मस्ती करते हुए दिख रहे हैं। गौतम और कनिका ने एक ही कलर के आउटफिट्स पहने हैं। कनिका ने जहां लाइट गोल्डन कलर का आउटफिट चुना है तो वहीं गौतम ने भी इसी कलर का कुर्ता पहना है। इसके साथ ही दोनों की हल्दी सेरेमनी भी हो गई है। कनिका अपने वेडिंग फंक्शन में डांस करती हुईं नजर आ रही हैं उनका ये वीडियो खूब वायरल हो रहा है। 

kanika haldi
कुछ दिनों पहले ही कनिका ने अपने दोस्तों के साथ बैचलरेट पार्टी की थी। इस दौरान कनिका ने ब्लैक कलर का आउटफिट पहना था और उन्होंने एक क्राउन भी पहना था। सामने आई फोटोज में कनिका ब्राइड टू बी का शैश पहने दिखी थीं। रिपोर्ट्स की मानें तो कनिका और गौतम साल भर से रिलेशनशिप में थे और अब दोनों अपने रिलेशनशिप को ऑफिशयल करने का फैसला किया है।

आपको बता दें, कनिका की पहली शादी एनआरआई व्यवसायी राज चंडोक से की थी, जो कि लंदन में रहते थे। कनिका और राज का 2012 में तलाक हो गया था। उनके तीन प्यारे बच्चे अयाना, समारा और युवराज हैं, जो अपनी मां के साथ ही रहते हैं।

End of Article