TRP Week 19: गुम है किसी के प्यार में की डूबी नैया, टीआरपी के मामले में ये रिश्ता क्या कहलाता है दे रहा अनुपमा को टक्कर

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 19, 2022, 04:17 PM IST

TRP Report list Week 19 Top 5 Shows: क्या बरकरार है अनुपमा का दबदबा? गुम है किसी के प्यार में और इमली सीरियल की लोकप्रियता पड़ी फीकी? जानें इस हफ्ते के टॉप-5 शो...

TRP Week 19: गुम है किसी के प्यार में की डूबी नैया, टीआरपी के मामले में ये रिश्ता क्या कहलाता है दे रहा अनुपमा को टक्कर

TRP Report for Week 19: टीवी सीरियल की 19वें हफ्ते की टीआरपी लिस्ट सामने आ गई है। बार्क इंडिया (Broadcast Audience Research Council) ने टीआरपी लिस्ट जारी की है। इस बार टॉप-5 में एक बड़ा बदलाव देखने को मिला है। अनुपमा का दबदबा क्या है बरकरार? सीरियल गुम है किसी के प्यार में और इमली की लोकप्रियता पड़ी फीकी? जानें इस हफ्ते किन सितारों के टीवी शोज को मिली टीआरपी टॉप-5 लिस्ट में जगह...

1. अनुपमा (Anupama)
रूपाली गांगुली और गौरव खन्ना के शो अनुपमा के लिए टीआरपी चार्ट में टॉप पर रहना अब आम बात हो चुकी है। क्योंकि हर हफ्ते अनुपमा ही नंबर-1 पॉजिशन पर रहता है। कपल की केमिस्ट्री, प्यार और बॉन्ड की वजह से शो की जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। फिलहाल प्रशंसक अनुपमा की शादी के ट्रैक को देखने के लिए काफी उत्साहित हैं।

2. ये रिश्ता क्या कहलाता है (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai)
ऐसा लगता है कि अभिमन्यु और अक्षरा की शादी के बाद वाले ट्रैक ने ये रिश्ता क्या कहलाता है के निर्माताओं के लिए फायदे का काम किया है। शो इस हफ्ते टीआरपी लिस्ट में दूसरे नंबर पर आ गया है। दिलचस्प बात यह है कि यह शो स्टार प्लस पर प्रसारित होता है और इसमें हर्षद चोपड़ा और प्रणाली राठौड़ मुख्य भूमिका में हैं।

3. ये हैं चाहतें (Yeh Hai Chahatein)
यह शो टीआरपी लिस्ट में तीसरे स्थान पर बाजी मार चुका है। जबकि पिछले हफ्ते यह चौथे स्थान पर था, इस बार यह तीसरे नंबर पर आ गया है। ये है चाहतें में सरगुन कौर लूथरा को डॉ. प्रीशा और अबरार काजी को रुद्राक्ष खुराना की भूमिका में देखा जा रहा है। 

4. गुम है किसी के प्यार में (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin)
नील भट्ट, आयशा सिंह और ऐश्वर्या शर्मा का मोस्ट पॉपुलर टीवी सीरियल गुम है किसी के प्यार में टीआरपी लिस्ट में लगातार नीचे की ओर बढ़ रहा है। लगातार उबाऊ होती जा रही कहानी की वजह से दर्शकों अपना इंस्ट्रेस्ट खो रहे हैं। इस सप्ताह यह शो नंबर-4 पॉजिशन पर आ चुका है। 

5. इमली (Imlie)
इमली शो टीआरपी लिस्ट में पांचवे नंबर पर है। इमली में सुंबुल तौकीर मुख्य भूमिका में हैं वहीं फहमान खान शो में आर्यन की भूमिका निभा रहे हैं। वहीं कहानी की बात करें तो इमली और आर्यन के बीच शादी के बाद कई दिक्कतें आ रही हैं। 

End of Article