ललित मोदी को डेट करने पर केआरके ने सुष्मिता सेन पर साधा निशाना, एक्ट्रेस के फैंस ने लगा दी क्लास

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 15, 2022, 02:25 PM IST

बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन बिजनेसमैन ललित मोदी को डेट कर रही हैं। इसपर रिएक्ट करते हुए कमाल आर खान ने सुष्मिता पर निशाना साधा है, जो एक्ट्रेस के फैंस को पसंद नहीं आया और उन्होंने केआरके को जवाब दिया।

ललित मोदी को डेट करने पर केआरके ने सुष्मिता सेन पर साधा निशाना, एक्ट्रेस के फैंस ने लगा दी क्लास

बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन इस समय चर्चा में बनी हुई हैं। बिजनेसमैन और पूर्व आईपीएल चेयरमैन ललित मोदी को डेट कर रही हैं। इसकी जानकारी खुद ललित मोदी ने सोशल मीडिया के जरिए फैंस को दी। अब इसपर कमाल आर खान ने रिएक्ट किया है। 

केआरके ने किया ये ट्वीट

केआरके ने सुष्मिता सेन और ललित मोदी की डेटिंग की खबर पर एक्ट्रेस को ट्रोल करते हुए ट्वीट किया, जिससे एक्ट्रेस के फैंस नाराज हो गए और उन्होंने केआरके की क्लास लगा दी। केआरके ने ट्वीट कर लिखा कि अगर सुष्मिता सेन से उनके अनऑफिशियल बॉयफ्रेंड्स के बारे में पूछा जाता है तो वो संजय दत्त पीछे रह जाएंगे। केआरके ने लिखा, 'अगर आप सुष्मिता सेन के अनऑफिशियल बॉयफ्रेंड्स के बारे में पूछेंगे तो वो संजय दत्त को मात दे देंगी।'

भड़के सुष्मिता के फैंस

केआरके का ट्वीट देख सुष्मिता सेन के फैंस भड़क गए और कमेंट कर उनकी (केआरके की) क्लास लगा दी। कई यूजर्स ने जहां इस तरह के ट्वीट करने पर खरी खोटी सुनाई तो वहीं कुछ ने यह कहते हुए एक्ट्रेस का बचाव किया कि वो उनकी लाइफ है। एक यूजर ने तो कमेंट कर यह तक लिख दिया कि क्या सुष्मिता सेन ने तुम्हें डेट करने से मना कर दिया इसलिए गुस्से में हो? एक अन्य यूजर ने लिखा कि उन्हें सुष्मिता सेन की जगह अपनी लाइफ पर ध्यान देना चाहिए।

पहले भी किए थे ट्वीट

मालूम हो कि इससे पहले भी केआरके ने सुष्मिता के लिए ट्वीट करते हुए लिखा था कि वो ललित मोदी को केवल पैसों के लिए डेट कर रही हैं और वो उनसे शादी नहीं करेंगी। इसके अलावा वो उन नामों की लिस्ट भी ट्वीट कर चुके हैं जिनसे सुष्मिता सेन का नाम जुड़ा था। सुष्मिता के फैंस ने केआरके की क्लास लगाने में कोई कसर नहीं छोड़ी।

ललित मोदी ने किया था ये ट्वीट

बता दें कि सुष्मिता संग रिलेशनशिप की जानकारी देते हुए ललित मोदी ने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर की थीं और लिखा था, 'मेरे परिवार और बेटर हाफ के साथ मालदीव और सार्डिनिया के वर्ल्ड टूर के बद अब वापस लंदन में हूं। आखिरकार एक नई शुरुआत और एक नया जीवन। मैं चांद पर हूं...।' इसके बाद खबरें आने लगीं कि दोनों ने शादी कर ली है। इसके बाद ललित मोदी ने ट्वीट कर यह साफ किया कि उन्होंने अभी शादी नहीं की है, वो रिलेशनशिप में हैं। 

End of Article