तिजोरियां भरने को हो जाएं तैयार ये 5 राशियां, कुबेर की दिशा में चलने वाले हैं धन के दाता

Shukra Krantivritta Parivartan 2026: शुक्र 22 नवंबर को उत्तर दिशा में क्रांतिवृत्त परिवर्तन करेंगे। इसके चलते 5 राशि वालों को भारी लाभ होने की उम्मीद है। आइए जानते हैं कि वे 5 राशियां कौन सी हैं।

Authored by: Mohit TiwariUpdated Nov 16 2026, 22:45 IST
उत्तर दिशा में चलेंगे शुक्र01 / 06

उत्तर दिशा में चलेंगे शुक्र

Shukra Krantivritta Parivartan 2026: ग्रहों में सुख-सुविधा, प्रेम, वैवाहिक जीवन और धन-वैभव के कारक शुक्र 22 नवंबर 2026 को एक महत्वपूर्ण बदलाव करने जा रहे हैं। इस दिन शुक्र उत्तर दिशा में क्रांतिवृत्त को पार करेंगे। खास बात यह है कि इस समय शुक्र अपनी ही राशि तुला में मौजूद रहेंगे। ज्योतिषीय दृष्टि से शुक्र का अपनी राशि में होना उनकी स्थिति को मजबूत बनाता है। ऐसे में उनका उत्तर दिशा में क्रांतिवृत्त परिवर्तन करना कुछ राशियों के लिए आर्थिक मामलों, प्रेम संबंधों, कारोबार और सुख-सुविधाओं के लिहाज से महत्वपूर्ण संकेत दे सकता है। उत्तर दिशा के स्वामी कुबेर हैं, जो धनपति हैं। वहीं,शुक्र स्वयं धन के दाता है। ऐसे में शुक्र का यह बदलाव सामान्य राशि परिवर्तन या मार्गी होने जैसी घटना नहीं है। क्रांतिवृत्त के उत्तर की ओर जाना शुक्र की स्थिति में बदलाव को दिखाता है। ज्योतिष में ग्रहों की उत्तर और दक्षिण क्रांति को भी खास माना जाता है। शुक्र जब उत्तर दिशा की ओर बढ़ते हैं, तो इसे उनकी ऊर्जा और प्रभाव के एक अलग चरण के रूप में देखा जा सकता है। आइए जानते हैं कि शुक्र की यह चाल किन राशि वालों के लिए शुभ रहेगी।

​मिथुन राशि​02 / 06

​मिथुन राशि​

मिथुन राशि के लोगों के लिए शुक्र पांचवें भाव में रहेंगे। यह भाव प्रेम, शिक्षा, संतान, रचनात्मकता और बुद्धि का प्रतिनिधित्व करता है। शुक्र की अपनी राशि में मजबूत स्थिति से प्रेम संबंधों में सकारात्मक बदलाव के संकेत मिल सकते हैं। जिन लोगों के रिश्तों में पिछले कुछ समय से बातचीत की कमी या असमंजस बना हुआ था, वे अब स्थिति को बेहतर बनाने की कोशिश कर सकते हैं। विद्यार्थियों और क्रिएटिव फील्ड से जुड़े लोगों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिल सकता है। मीडिया, डिजाइन, फैशन, मनोरंजन और डिजिटल कंटेंट से जुड़े लोगों के लिए भी नए आइडिया पर काम करने का समय रह सकता है। निवेश के मामलों में उत्साह दिखाने के बजाय सोच-समझकर निर्णय लेना बेहतर होगा।

​कर्क राशि​03 / 06

​कर्क राशि​

कर्क राशि के लोगों के लिए शुक्र चौथे भाव में गोचर करेंगे। चौथा भाव घर, वाहन, माता, संपत्ति और मानसिक सुख से जुड़ा होता है। शुक्र का अपनी राशि में मजबूत होना घरेलू सुख-सुविधाओं के मामलों में सकारात्मक संकेत दे सकता है। जो लोग नया वाहन खरीदने या घर को बेहतर बनाने की योजना बना रहे हैं, वे अपनी तैयारियों को आगे बढ़ा सकते हैं। प्रॉपर्टी से जुड़ी बातचीत में भी गति आने की संभावना है। परिवार के सदस्यों के बीच तालमेल बेहतर बनाने का अवसर मिल सकता है। नौकरी या कारोबार के कारण घर से दूर रहने वाले लोगों को परिवार के साथ समय बिताने का मौका मिल सकता है।

​सिंह राशि​04 / 06

​सिंह राशि​

सिंह राशि के लोगों के लिए शुक्र तीसरे भाव में रहेंगे। तीसरा भाव साहस, पराक्रम, कम्युनिकेशन, लेखन, मार्केटिंग और छोटे भाई-बहनों से संबंधित है। शुक्र की मजबूत स्थिति से इस राशि के लोगों को अपनी बात प्रभावी तरीके से रखने में मदद मिल सकती है। मीडिया, मार्केटिंग, सेल्स, सोशल मीडिया और लेखन से जुड़े लोगों के लिए नए अवसर सामने आ सकते हैं। कारोबारी लोगों को नए संपर्क बनाने और पुराने क्लाइंट से बातचीत आगे बढ़ाने का मौका मिल सकता है। छोटी यात्राओं से भी लाभकारी संपर्क बन सकते हैं। इस दौरान अपनी योजनाओं को केवल सोचने के बजाय उन पर व्यावहारिक रूप से काम करना जरूरी होगा।

​तुला राशि​05 / 06

​तुला राशि​

तुला राशि के स्वामी स्वयं शुक्र हैं और इस समय शुक्र इसी राशि में गोचर करेंगे। ऐसे में इस राशि के लोगों के लिए यह बदलाव विशेष महत्व रखता है। चंद्र राशि से शुक्र पहले भाव में रहेंगे, जो व्यक्तित्व, आत्मविश्वास, स्वास्थ्य और जीवन की दिशा से जुड़ा है। शुक्र की मजबूत स्थिति से आकर्षण, सामाजिक प्रतिष्ठा और व्यक्तिगत संबंधों में सकारात्मक बदलाव के संकेत मिल सकते हैं। जो लोग नौकरी या कारोबार में अपनी अलग पहचान बनाना चाहते हैं, उन्हें अपनी प्रतिभा सामने रखने का अवसर मिल सकता है। प्रेम जीवन में भी संवाद और तालमेल बेहतर हो सकता है। हालांकि, अपनी छवि और सुख-सुविधाओं पर जरूरत से ज्यादा खर्च करने से बचना होगा।

​कुंभ राशि​06 / 06

​कुंभ राशि​

कुंभ राशि के लोगों के लिए शुक्र नौवें भाव में रहेंगे। नौवां भाव भाग्य, उच्च शिक्षा, धर्म, गुरु, पिता और लंबी दूरी की यात्रा से जुड़ा होता है। शुक्र की अपनी राशि में मजबूत स्थिति इस राशि के लोगों के लिए शिक्षा, यात्रा और नए संपर्कों के लिहाज से अनुकूल रह सकती है। उच्च शिक्षा की तैयारी कर रहे लोगों को नई दिशा मिल सकती है। विदेश से जुड़े काम या लंबी दूरी की यात्रा की योजना आगे बढ़ सकती है। नौकरी और कारोबार में अनुभवी लोगों का मार्गदर्शन उपयोगी साबित हो सकता है। भाग्य का साथ मिलने के संकेत रहेंगे, लेकिन अवसरों का लाभ उठाने के लिए अपने प्रयास जारी रखने होंगे।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!