टीवी मसाला

Bigg Boss 20: कनिका मान की टीम का Salman Khan पर आरोप, बोली- काजी के खिलाफ कुछ सह नहीं पाते...

Bigg Boss 20 Kanika Mann Team On Salman Khan: 'बिग बॉस 20' में कनिका मान को सलमान खान ने लताड़ लगाई थी। लेकिन अब उनकी टीम ने सलमान खान पर निशाना साधा है।

Image

Bigg Boss 20: कनिका मान की टीम ने सलमान खान पर साधा निशाना (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

Bigg Boss 20 Kanika Mann Team On Salman Khan: सलमान खान के पॉपुलर रियलिटी शो 'बिग बॉस 20' में कंटेस्टेंट्स ने सुर्खियां बटोरने में कोई कमी नहीं छोड़ी है। जहां किसी का गेम आसमान छू रहा है तो वहीं कुछ कंटेस्टेंट्स ऐसे भी हैं जो दर्शकों के लिए सिरदर्द बन चुके हैं। बीते वीकेंड का वार पर 'बिग बॉस 20' में कई कंटेस्टेंट्स को आड़े हाथों लिया गया। सलमान खान ने लव गिल और स्काउट ओपी की तो क्लास लगाई ही। साथ ही कनिका मान को भी फटकार पड़ी। कनिका मान, काजी तौकीर और आम्रपाली दुबे संग बातचीत के दौरान चीखने लगी थीं, जिसपर सलमान खान ने उन्हें सख्त हिदायत दी कि मेरे सामने आवाज ऊंची मत करना। सलमान खान ने कनिका मान के 'नाड़े' वाले मामले पर न बोलने के लिए भी तंज कसा। लेकिन अब कनिका मान की टीम ने सलमान खान पर ही निशाना साधा है। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20: लव गिल के सपोर्ट में Neha Bhasin, TRP के खेल-टॉक्सिक माहौल की खोली पोल; मेकर्स को लगाई क्लास

    कनिका मान ने 'बिग बॉस 20' (Bigg Boss 20) में भी सलमान खान के जाने के बाद कहा था, "क्या हम काजी को कुछ कह नहीं सकते क्या इस शो में?" वहीं अब कनिका मान की टीम ने उनके इस बयान के साथ आगे लिखा, "बिल्कुल सही, क्या काजी बादशाह है इस सीजन का कि जब कोई उसे कुछ कहता है तो शो के होस्ट बर्दाश्त नहीं कर पाते हैं। वो साबित करते हैं कि काजी यहां का बॉस है। कनिका मान आप बिल्कुल सही थे और आपने बिल्कुल सही स्टैंड लिया।" कनिका मान की टीम यहीं नहीं रुकी। उन्होंने बिग बॉस के मेकर्स पर भी कई आरोप लगाए। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Eisha Singh ने Avinash Mishra से तोड़ा नाता! इंस्टाग्राम पर किया अनफॉलो; क्रिप्टिक पोस्ट भी हुई वायरल
    Kanika Mann की टीम ने सलमान खान पर साधा निशाना

    Kanika Mann की टीम ने सलमान खान पर साधा निशाना

      कनिका मान (Kanika Mann) की टीम ने इंस्टाग्राम पर एक और स्टोरी साझा की और लिखा, "बिग बॉस का दोगलापन और पक्षपात हैरान करने वाला है। काजी ने जो मनीष के साथ किया, वो सही ठहराया गया। लेकिन जब कोई दूसरा कंटेस्टेंट उसी बात को बिना चिल्लाए या बेवजह ड्रामा किए समझाने की कोशिश करता है, तो यह समस्या बन जाती है। यानी अपनी बात रखना गलत नहीं है, लेकिन उसे समझदारी से रखने पर सवाल उठाए जाते हैं?नेशनल टेलीविजन पर किसी सुपरस्टार का कंटेस्टेंट का मजाक उड़ाना बिल्कुल सही है? उसका मजाक बनाना और उसे नीचा दिखाना स्वीकार्य है? लेकिन जब कोई महिला कंटेस्टेंट उसी अंदाज में काजी को जवाब देती है, तो अचानक यह अपमानजनक हो जाता है? माही किसी को होमब्रेकर कह सकती है, काजी कनिका को गाली दे सकते हैं और वह भी ठीक है। लेकिन जब कनिका खुद के लिए स्टैंड लेती हैं और किसी के व्यवहार पर सवाल उठाती हैं, तो उसे गलत करार दे दिया जाता है।"

      कनिका मान की टीम ने इंस्टाग्राम स्टोरी में आगे लिखा, "सबसे मजाकिया बात यह है कि कनिका को स्काउट से शांति से बात करने के लिए सवालों के घेरे में खड़ा किया जा रहा है। आखिर उनसे उम्मीद क्या थी? क्या वह स्काउट पर चिल्लातीं, ड्रामा करतीं? उन्हें ठीक वैसा ही व्यवहार करना चाहिए था जैसा काजी करते हैं? समस्या कनिका की बातों से नहीं, बल्कि इस बात से है कि वह शो में दिखाए जाने वाले बेवजह के ड्रामे का हिस्सा नहीं बन रही हैं। ऐसा लगता है कि यहां आक्रामकता को मजबूत माना जाता है, जबकि शांति और समझदारी को कमजोरी समझा जाता है। दोगलेपन की भी हद होती है। अगर कोई शो निष्पक्षता की बात करता है, तो उसे हर कंटेस्टेंट के साथ एक जैसा व्यवहार करना चाहिए, चाहे वह कोई भी हो।"

      ashna malik
      आशना मलिकauthor

      आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

      और पढ़ें
      End of Article