10 साल बड़े ललित मोदी को डेट कर रहीं सुष्मिता सेन, 15 साल छोटे बॉयफ्रेंड सहित अब तक रहे 10 रिलेशिनशिप

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 14, 2022, 10:45 PM IST

sushmita sen Love Life: सुष्मिता सेन कई लोगों के साथ रिलेशनशिप में रह चुकी हैं, लेकिन अब तक अनमैरिड हैं। ललित मोदी से पहले सुष्मिता, एक्टर रोहमन शॉल को डेट कर रही थीं....

10 साल बड़े ललित मोदी को डेट कर रहीं सुष्मिता सेन, 15 साल छोटे बॉयफ्रेंड सहित अब तक रहे 10 रिलेशिनशिप

sushmita sen Love Life and Affairs: ललित मोदी और सुष्मिता सेन अपनी लव लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। 14 जुलाई यानि गुरुवार की IPL के पूर्व चेयरमैन और बिजनेसमैन ललिल मोदी ने खुलेआम प्यार का ऐलान किया। 56 साल के ललित मोदी ने बताया वो खुद से 10 साल छोटी पूर्व मिस यूनिवर्स सुष्मिता सेन(46) को डेट कर रहे हैं और जल्द ही उनसे शादी करेंगे। ललित मोदी ने इंस्टाग्राम पर अपनी प्रोफाइल फोटो भी बदल दी है। इस फोटो में सुष्मिता सेन उनके साथ दिख रही हैं। इंस्टाग्राम बायो में ललित मोदी ने लिखा- फाइनली नए जीवन की शुरुआत, पार्टनर इन क्राइम, 'माई लव' सुष्मिता सेन के साथ। 

ललित मोदी ने सुष्मिता को बेटर हाफ बताया था। हालांकि बाद में उन्होंने अपनी सफाई में दूसरा ट्वीट किया और इसमें ललित ने लिखा- 'स्पष्ट कर दूं कि शादी नहीं हुई है, एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। शादी भी जल्द होगी।' वैसे सुष्मिता कई लोगों के साथ रिलेशनशिप में रह चुकी हैं, लेकिन अब तक अनमैरिड हैं। 

15 साल छोटे बॉयफ्रेंड से हुआ ब्रेकअप
ललित मोदी से पहले सुष्मिता सेन, एक्टर रोहमन शॉल को डेट कर रही थीं। दोनों का दिसंबर 2021 में ही ब्रेकअप हुआ है। दोनों ने ढाई साल तक डेट किया और लिव-इन में भी रहे। 32 साल के रोहम, सुष्मिता से 15 साल छोटे थे। किन्हीं कारणों से सुष्मिता और रोहमन ने अलग होने का फैसला किया। लेकिन दोनों अच्छे दोस्त हैं। 

विक्रम भट्ट से रणदीप हुड्डा तक रहा रिलेशनशिप
सुष्मिता का नाम सबसे पहले फिल्ममेकर विक्रम भट्ट के साथ जुड़ा था। सुष्मिता और विक्रम, फिल्म दस्तक (1996) की शूटिंग के दौरान करीब आए थे। कुछ समय के रिलेशन के बाद दोनों का ब्रेकअप हो गया। विक्रम भट्ट के साथ रिश्ता टूटने के बाद सुष्मिता का होटल व्यवसायी संजय नारंग के साथ रिश्ते में रहीं। रणदीप हुड्डा भी कभी सुष्मिता के साथ अपने अफेयर के चलते सुर्खियों में रहे थे। बॉलीवुड इंडस्ट्री के पॉपुलर सेलिब्रिटी मैनेजर बंटी सचदेव का नाम भी इसी लिस्ट में है। जो कभी सुष्मिता के भी मैनेजर थे। इतना ही नहीं दिग्गज बिजनेसमैन इम्तियाज खत्री, निर्देशक मुदस्सर अजीज, पाकिस्तानी क्रिकेटर वसीम अकरम और बिजनेसमैन रितिक भसीन के साथ भी सुष्मिता का नाम जुड़ा है।

Vikram Bhatt Comments On His Extramarital Affair With Sushmita Sen -  Business Of Cinema


साल 1994 में सुष्मिता सेन को मिस यूनिवर्स चुना गया था। इसके बाद उन्होंने 1996 में फिल्म दस्तक से बॉलीवुड में अपनी शुरुआत की थी। आखिरी बार वेब सीरीज आर्या में सुष्मिता को देखा गया था। सुष्मिता सेन दो बेटियों अलीसा और रेनी की सिंगल मॉम हैं। उन्होंने 2000 में रेनी को और 2010 में अलीसा को गोद लिया था। 

End of Article