Amitabh Bachchan-Abhishek Bachchan Get Death Threats: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन इन दिनों सुर्खियों में बने हुए हैं। अमिताभ बच्चन के बंगले 'जलसा' को कुछ ही दिनों पहले बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी। लेकिन अब मामला दिन पर दिन और गंभीर होता जा रहा है। अब अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन को गैंगस्टर गोल्डी ढिल्लों ने जान से मारने की धमकी दी है। उसने सरेआम ये तक कहा कि जो दो गिरफ्तारियां हुई हैं, उनका कोई फायदा नहीं होगा। इतना ही नहीं, गोल्डी ढिल्लों ने अमिताभ बच्चन द्वारा बुलेटप्रूफ कांच के इस्तेमाल करने पर भी तंज कसा और कहा कि ये कांच भी नहीं बचा पाएगा। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Amitabh Bachchan के क्रिप्टिक पोस्ट ने फैन्स को किया हैरान, इंटरनेट पर मची हलचल
गोल्डी ढिल्लों ने फेसबुक पर पोस्ट साझा कर अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन को धमकी दी। गोल्डी ढिल्लों ने अपनी पोस्ट में पंजाबी भाषा में लिखा कि दिल्ली स्पेशल सेल ने विकास ठाकुर और दीपक सिंह को गिरफ्तार किया है, लेकिन उन लोगों का इस मामले से कोई लेना देना नहीं है। गोल्डी ढिल्लों ने अपनी पोस्ट में आगे कहा कि 1984 दंगों के जिम्मेदार लोगों को कभी माफ नहीं किया जाएगा, भले ही वो किसी भी देश से हों या कहीं भी रहते हों। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: The Vvaan की सफलता के बाद Ekta Kapoor ने किया सीक्वल का ऐलान, सामने आई 'द वन 2' की पहली झलक

Amitabh Bachchan को मिली जान से मारने की धमकी
गैंगस्टर गोल्डी ढिल्लों ने पोस्ट में दावा किया कि उसके 200 सहयोगी अभी भी पुलिस में मौजूद हैं और सक्रिय हैं। गैंगस्टर ने आगे चेतावनी दी कि जो भी सिक्ख धर्म के खिलाफ बोलेगा, वो हमारा दुश्मन होगा, चाहे वो कोई भी हो। गोल्डी ने अपनी पोस्ट के आखिर में लिखा, "कितने भी बुलेटप्रूफ केबिन्स का इस्तेमाल कर लो, कितनी भी सावधानियां बरत लो, हम बाप और बेटे (Amitabh Bachchan-Abhishek Bachchan) को साथ मारेंगे। भले ही वो बुलेटप्रूफ प्रोटेक्शन में क्यों न हों।" बता दें कि दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल द्वारा गिरफ्तार किये गए विकास ठाकुर और दीपक सिंह लॉरेंस बिश्नोई गैंग के सहयोगी हैं। उन्हें शनिवार को गिरफ्तार किया गया था।
