इस हरकत की वजह से काजोल हुईं ट्रोल, मजाक उड़ाते हुए यूजर्स बोले- 'वॉशरूम जाना है क्या?'

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 3, 2022, 08:48 PM IST

Kajol Gets Trolled For Walking Too Fast: बॉलीवुड अदाकारा काजोल लाइमलाइट में हमेशा बनी रहती हैं। लेकिन हाल ही में अदाकारा का एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है जिसकी वजह से वह सोशल मीडिया पर ट्रोल हो रही हैं। 

इस हरकत की वजह से काजोल हुईं ट्रोल, मजाक उड़ाते हुए यूजर्स बोले- 'वॉशरूम जाना है क्या?'
Photo Credit: Instagram

Kajol Gets Brutally Trolled For Her Walk At The Airport: अपनी अदाकारी से लोगों का दिल जीत लेने वाली अदाकारा काजोल (Kajol) किसी परिचय की मोहताज नहीं हैं। आए दिन अदाकारा सुर्खियों में अपनी जगह बटोर ही लेती हैं। अपनी अदाकारी से सबको अपना कायल बना देने वाली काजोल को हाल ही में सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया गया (Kajol Gets Trolled For Her Walk)। दरअसल, काजोल को एयरपोर्ट पर स्पाॅट किया गया था जहां उन्होंने हर एक व्यक्ति का ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर लिया। काजोल एयरपोर्ट से निकल रही थीं और उनकी चाल बहुत तेज थी। अपनी अजीब चाल की वजह से काजोल को सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया जा रहा है।

जमकर ट्रोल हुईं काजोल 

हाल ही में बॉलीवुड अदाकारा काजोल को एयरपोर्ट से बाहर निकलते हुए देखा गया। इस दौरान उनकी चाल बहुत तेज थी जिसकी वजह से उन्हें सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया जा रहा है। उनकी चाल को देखकर ऐसा लग रहा था कि काजोल बहुत जल्दी में हैं और वह एयरपोर्ट से जल्द से जल्द बाहर निकलना चाहती हैं। जैसे ही यह वीडियो सोशल मीडिया पर आया वैसे ही सोशल मीडिया यूजर्स जमकर रिएक्ट करने लगे। लोगों ने काजोल का जमकर मजाक उड़ाया। सोशल मीडिया पर काजोल अब मजाक का पात्र बन गई हैं। 

लोगों ने अदाकारा को ट्रोल करते हुए उनका खूब मजाक उड़ाया। कुछ सोशल मीडिया यूजर ने काजोल का मजाक उड़ाते हुए उनकी चाल को राजधानी एक्सप्रेस बताया। वहीं, कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने तो यहां तक कह दिया कि उन्हें 'वॉशरूम जाना होगा'। इसके साथ कुछ लोगों ने कमेंट करते हुए यह लिखा कि 'प्रेशर होगा तेज'। सिर्फ इतना ही नहीं बल्कि लोगों ने उनके मेकअप को लेकर भी उन्हें ट्रोल किया और यह कह दिया कि 'बिना मेकअप के निकल पड़ी लगता इसलिए भाग रही'। सिर्फ काजोल ही नहीं बल्कि बॉलीवुड की ग्लैम गर्ल मलाइका अरोड़ा भी अपने अजीब वॉक की वजह से ट्रोल हो चुकी हैं। 

End of Article