नोरा फतेही और मलाइका अरोड़ा अजीब कपड़ों में दिखे ये सितारे, अनन्या पांडे की ड्रेस देख अपना सिर पकड़ लेंगे आप

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 2, 2022, 12:19 PM IST

इस हफ्ते मलाइका अरोड़ा और नोरा फतेही समेत कई सेलेब्स ने अपने फैशन सेंस से फैंस को निराश किया। अनन्या पांडे का स्टाइल देखकर आप अपना सिर पकड़ सकते हैं।

नोरा फतेही और मलाइका अरोड़ा अजीब कपड़ों में दिखे ये सितारे, अनन्या पांडे की ड्रेस देख अपना सिर पकड़ लेंगे आप

बॉलीवुड एक्टर चाहे किसी अवॉर्ड फंक्शन में जाएं या फिर बात उनके एयरपोर्ट लुक की हो, वो हमेशा अपने स्टाइल और ड्रेसिंग सेंस को लेकर चर्चा में रहते हैं। सेलेब्स ज्यादातर डिजाइनर कपड़े पहनते हैं लेकिन इसके बाद भी वो हर बार फैंस को इंप्रेस करने में सफल नहीं हो पाते। 

बॉलीवुड में कई सेलेब्स ऐसे हैं जिन्होंने इस हफ्ते अपने ड्रेसिंग स्टाइल से फैंस को निराश किया। इस लिस्ट में बॉलीवुड की सबसे स्टाइलिश एक्ट्रेसेस में से एक मलाइका अरोड़ा भी शामिल हैं। जानें इस हफ्ते किन सेलेब्स के फैशन ने फैंस को किया निराश।

मलाइका अरोड़ा

अपने स्टाइल और फैशन के लिए मशहूर मलाइका अरोड़ा ने हाल ही में गोल्डन कलर की वन- शोल्डर शॉर्ट ड्रेस पहनी, जो देखने में काफी अजीब लग रही थी। इस शॉर्ट ड्रेस के साथ मलाइका ने रेड लिपस्टिक लगाई हाई पोनीटेल बनाई। मलाइका के इस लुक ने फैंस को निराश किया। 

अंकिता लोखंडे

हाल ही में शादी के बंधन में बंधी अंकिता लोखंडे ने अपने वेडिंग लुक्स से फैंस को इंप्रेस किया लेकिन हाल ही में उन्होंने ब्लैक बैकलेस ड्रेस से फैंस को निराश किया। अंकिता ने ब्लैक कलर की बैकलेस ड्रेस पहनी जिसमें सामने की तरफ कट था। इस ड्रेस के साथ अंकिता ने बालों में फ्लावर लगाया और डायमंड ईयररिंग्स और पिंक लिपस्टिक से अपना लुक कंप्लीट किया। इस लुक में अंकिता फैंस को इंप्रेस नहीं कर सकीं। 

नोरा फतेही

नोरा फतेही अक्सर बॉडीकॉन ड्रेस पहने नजर आती हैं जिनमें वो काफी खूबसूरत लगती हैं लेकिन हाल ही में एक्ट्रेस ने ऑफ शोल्डर सेक्विन बॉडीकॉन पहनी जिसपर काफी अजीब डिजाइन बना हुआ था। उनका ये फुल स्लीव बॉडीकॉन इंप्रेसिव नहीं लगा।

अनन्या पांडे

अनन्या पांडे ने हाल ही में फोटोशूट के लिए जो ड्रेस पहनी उसे देखकर आप इस सोच में पड़ सकते हैं कि एक्ट्रेस ने क्या सोचकर यह ड्रेस पहनी? अनन्या ने कट आउट स्टाइल वाले व्हाइट श्रृग को व्हाइट स्कर्ट और नी- लेंथ व्हाइट बूट्स के साथ पहना। अनन्या का ये स्टाइल इंप्रेसिव नहीं था। 

करण जौहर

फिल्ममेकर करण जौहर का स्टाइल देखकर आपका सिर चकरा सकता है। उन्होंने फटे हुए लाल स्वेटर के साथ एंब्रॉयड्री शॉल कैरी की और ब्लैक पैंट्स पहनी। उनका यह स्टाइल शायद ही किसी को इंप्रेस कर सके। करण जौहर अक्सर अपने लुक्स के साथ एक्सपेरिमेंट करते रहते हैं और कई बार फैंस को हैरान करते हैं। 

फैशन को लेकर खास ध्यान देना जरूरी है। ज्यादा सिंपल या ज्यादा चमक-दमक आपके लुक को बिगाड़ सकती है। वहीं गलत एक्सेसरीज और फुटवेयर्स भी स्टाइल खराब करने के लिए जिम्मेदार है। इसके साथ ही ड्रेस और उसके डिजाइन का चुनाव सोच समझकर करना जरूरी है। 

End of Article